• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • रांची
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > रांची में 4 सितंबर को होगा भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव, 30 अगस्त से 3 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा

रांची में 4 सितंबर को होगा भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव, 30 अगस्त से 3 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/29 at 2:30 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

इस्कॉन रांची इस वर्ष भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव-2026 का आयोजन कर रहा है. 30 अगस्त से 3 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा होगी, जबकि 4 सितंबर को मुख्य जन्माष्टमी समारोह मनाया जाएगा.

Shri Krishna Janmashtami 2026: भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य प्राकट्य दिवस जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन रांची की ओर से इस वर्ष भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन के तहत 30 अगस्त से 3 सितंबर 2026 तक पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा होगी, जबकि 4 सितंबर को मुख्य जन्माष्टमी महामहोत्सव आयोजित किया जाएगा. पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक होगा. कथा के साथ मधुर कीर्तन, भजन तथा सभी श्रद्धालुओं के लिए रात्रि प्रसाद की व्यवस्था रहेगी. कथा का वाचन श्रीमान लीला पुरुषोत्तम प्रभु, डायरेक्टर, IIT मंडी, भक्तिवेदांत यूनिवर्सिटी एवं गुरुकुल, वृंदावन द्वारा किया जाएगा.

Contents
4 सितंबर को मुख्य जन्माष्टमी महोत्सवभक्ति और संस्कृति का संगमरांची में तीन जगहों पर होगा आयोजन

4 सितंबर को मुख्य जन्माष्टमी महोत्सव

आयोजन का मुख्य कार्यक्रम 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को शाम 4 बजे से रात 12:30 बजे तक होगा. कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. आयोजकों ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इनमें प्रसिद्ध कलाकारों की ओर से भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, जन्माष्टमी विशेष कीर्तन, श्रीकृष्ण लीलाओं की जीवंत झांकियां और भव्य महाभिषेक दर्शन प्रमुख आकर्षण होंगे. श्रद्धालुओं को श्री श्री राधा-कृष्ण और लड्डू गोपाल को झूला झुलाने का भी विशेष अवसर मिलेगा. इसके अलावा वैदिक प्रदर्शनी और मेले का आयोजन किया जाएगा. महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण को 1008 भोग अर्पित किए जाएंगे तथा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था भी रहेगी.

भक्ति और संस्कृति का संगम

इस्कॉन रांची के आयोजकों ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके संदेश और भक्ति की भावना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है. पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके जीवन दर्शन को समझने का अवसर मिलेगा. मुख्य जन्माष्टमी समारोह में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और वैदिक प्रदर्शनी के जरिए भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक भी देखने को मिलेगी. आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार इस महोत्सव में शामिल होने और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सहभागी बनने की अपील की है.

रांची में तीन जगहों पर होगा आयोजन

रांची जन्माष्टमी और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन स्वस्तिक ईएनटी हॉस्पिटल के पास, डीएवी हेहल स्कूल के सामने और कटहल मोड़ में किया जाएगा. आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पन्ने हटाकर सच नहीं छिपेगा!’: सोनिया गांधी की नई किताब विवाद पर भड़की झारखंड कांग्रेस, केंद्र को घेरा
Next Article टूटे मकानों की मरम्मत के लिए सरकार ने खोला खजाना, धनबाद-बोकारो को 30-30 लाख रुपए जारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उज्बेकिस्तान में पीएम मोदी की ग्रैंड एंट्री: राष्ट्रपति शवकत ने किया स्वागत, एक ही कार में दिखे दोनों नेता
August 29, 2026
साइबर अपराधियों तक पहुंचेगी साहिबगंज पुलिस : 118 लंबित मामलों के अनुसंधान को मिलेगी रफ्तार
August 29, 2026
गंगा के कटाव से उजड़ रहे आशियाने, 40-50 परिवारों ने छोड़े घर
August 29, 2026
खनिज कानून के खिलाफ झामुमो ने फूंका बिगुल : 166 पंचायतों में अभियान, नौ प्रखंडों में महाधरना
August 29, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

साइबर अपराधियों तक पहुंचेगी साहिबगंज पुलिस : 118 लंबित मामलों के अनुसंधान को मिलेगी रफ्तार

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

गंगा के कटाव से उजड़ रहे आशियाने, 40-50 परिवारों ने छोड़े घर

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

खनिज कानून के खिलाफ झामुमो ने फूंका बिगुल : 166 पंचायतों में अभियान, नौ प्रखंडों में महाधरना

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

विद्युत ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?