• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > झारखंड भाजपा के नए प्रभारी बने गजेंद्र सिंह पटेल, सौरभ और निवेदिता सिंह सह प्रभारी

झारखंड भाजपा के नए प्रभारी बने गजेंद्र सिंह पटेल, सौरभ और निवेदिता सिंह सह प्रभारी

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/23 at 12:26 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

BJP ने राज्यों में संगठन को मजबूत करने के लिए नए प्रदेश प्रभारियों की घोषणा की है। झारखंड के लिए गजेंद्र सिंह पटेल को नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

रांची। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने और राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी ने झारखंड (BJP Jharkhand) के लिए भी नई जिम्मेदारियां तय की हैं।

Contents
छत्तीसगढ़ के अकलतरा के पूर्व विधायक हैं सौरभ सिंह बिहार के सासाराम की रहने वाली हैं निवेदिता सिंह 

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र  सिंह पटेल (Gajendra Singh Patel) को झारखंड भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी (Jharkhand BJP In-Charge) गया है। वहीं सौरभ सिंह (Saurabh Singh) और निवेदिता सिंह (Nivedita Singh) को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पटेल, डा. लक्ष्मी कांत वाजपेयी का स्थान लेंंगे। पार्टी की ओर से जारी सूची में झारखंड के नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। झारखंड भापा के प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

संगठन में किए गए इस फेरबदल को आगामी समय में राज्यों में पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। नए प्रभारी और सह प्रभारी संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और पार्टी की गतिविधियों को गति देने में भूमिका निभाएंगे।भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, खरगोन से सांसद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, खरगोन से सांसद 

झारखंड भाजपा के नए प्रभारी के रूप में नियुक्त गजेंद्र सिंह पटेल मध्य प्रदेश के खरगोन से भाजपा सांसद हैं। पटेल ने छात्र जीवन से ही संगठनात्मक राजनीति में सक्रियता शुरू की। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, युवा मोर्चा, वनवासी कल्याण परिषद और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में काम कर चुके हैं।

2019 में पहली बार खरगोन से लोकसभा चुनाव जीते और 2024 में लगातार दूसरी बार सांसद निर्वाचित हुए। भाजपा संगठन में उनकी भूमिका बढ़ी है। वर्तमान वे पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं। 

छत्तीसगढ़ के अकलतरा के पूर्व विधायक हैं सौरभ सिंह 

सौरभ सिंह छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा के रहने वाले हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और अकलतरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं। पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण उन्हें झारखंड भाजपा का सह-प्रभारी बनाया गया है।

Saurabh Singh

छत्तीसगढ़ की राजनीति में उनकी संगठनात्मक पकड़ और चुनावी अनुभव को महत्वपूर्ण माना जाता है। झारखंड में उनकी जिम्मेदारी के तहत पार्टी संगठन को मजबूत करने, नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय तथा चुनावी तैयारियों से जुड़े कामों में भूमिका रहने की संभावना है।

बिहार के सासाराम की रहने वाली हैं निवेदिता सिंह 

निवेदिता सिंह बिहार के रोहतास जिले के सासाराम की रहने वाली हैं। वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी नेता हैं और बिहार विधान परिषद की सदस्य भी रह चुकी हैं। पार्टी संगठन में उनकी सक्रियता और बिहार की राजनीति में अनुभव को देखते हुए भाजपा ने उन्हें झारखंड का सह-प्रभारी बनाया है।

Nivedita Singh

झारखंड में उनकी जिम्मेदारी संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी नेताओं के साथ समन्वय और चुनावी तैयारियों से जुड़े कार्यों की निगरानी करना हो सकती है। बिहार और झारखंड की क्षेत्रीय-सामाजिक परिस्थितियों से परिचित होने के कारण उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article एआई के दौर में क्या मशीनें बना लेंगी इंसान को गुलाम? 3 साल की पढ़ाई के बाद IAS अफसर ने लिखी 8 किताबें, खोले बड़े राज
Next Article झारखंड के सीओ ऑफिस में भ्रष्टाचार का बोलबाला, कांके और रातू सहित इन अंचलों से शिकायतों की भरमार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्टेशनों पर गंदगी फैलाने पर अब लगेगा 2000 रुपये तक का भारी जुर्माना, रेलवे ने बदल दिया नियम
September 23, 2026
झारखंड के सीओ ऑफिस में भ्रष्टाचार का बोलबाला, कांके और रातू सहित इन अंचलों से शिकायतों की भरमार
September 23, 2026
एआई के दौर में क्या मशीनें बना लेंगी इंसान को गुलाम? 3 साल की पढ़ाई के बाद IAS अफसर ने लिखी 8 किताबें, खोले बड़े राज
September 23, 2026
UP BJP में झारखंड के नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा बने सह प्रभारी
September 23, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

स्टेशनों पर गंदगी फैलाने पर अब लगेगा 2000 रुपये तक का भारी जुर्माना, रेलवे ने बदल दिया नियम

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

झारखंड के सीओ ऑफिस में भ्रष्टाचार का बोलबाला, कांके और रातू सहित इन अंचलों से शिकायतों की भरमार

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

एआई के दौर में क्या मशीनें बना लेंगी इंसान को गुलाम? 3 साल की पढ़ाई के बाद IAS अफसर ने लिखी 8 किताबें, खोले बड़े राज

By Priyanka Kumari
झारखंडरांचीराजनीति

UP BJP में झारखंड के नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा बने सह प्रभारी

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?