• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > स्टेशनों पर गंदगी फैलाने पर अब लगेगा 2000 रुपये तक का भारी जुर्माना, रेलवे ने बदल दिया नियम

स्टेशनों पर गंदगी फैलाने पर अब लगेगा 2000 रुपये तक का भारी जुर्माना, रेलवे ने बदल दिया नियम

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/23 at 12:39 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

रेलवे ने स्टेशनों और ट्रेनों में गंदगी फैलाने पर लगने वाले जुर्माने की राशि में संशोधन किया है। अब यात्रियों को 100-500 रुपये की बजाय 2000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है, जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Contents
यात्रियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान2012 के नियमों में किया गया संशोधनस्टेशन से लेकर ट्रेन तक होगा प्रचारजुर्माने की राशि का रखा जाएगा हिसाब

रांची। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते समय या सफर के दौरान गंदगी फैलाना अब यात्रियों की जेब पर भारी पड़ सकता है। रेलवे ने स्टेशन परिसर में स्वच्छता प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर जुर्माने के प्रावधान में संशोधन किया है।

पहले गंदगी फैलाने पर 100 से 500 रुपये तक जुर्माना लगाया जाता था, लेकिन अब संशोधित व्यवस्था के तहत यह राशि दो हजार रुपये तक हो सकती है। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन और ट्रेन में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। रेलवे बोर्ड ने नए नियमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं।

यात्रियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान

स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचने वाले यात्रियों से लेकर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों तक, सभी को स्वच्छता के नियमों का पालन करना होगा। प्लेटफॉर्म पर कचरा फेंकना, यात्री परिसर को गंदा करना या ट्रेन के भीतर गंदगी फैलाने जैसी गतिविधियों से बचना होगा। रेलवे का उद्देश्य जुर्माने के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, ताकि स्टेशन और ट्रेनों का वातावरण साफ-सुथरा बना रहे।

2012 के नियमों में किया गया संशोधन

रेल मंत्रालय ने भारतीय रेल (रेल परिसर में स्वच्छता को प्रभावित करने वाले क्रियाकलापों हेतु शास्तियां) नियम, 2012 में संशोधन किया है। इसके लिए रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 60 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल किया गया है। संशोधन से संबंधित अधिसूचना 25 अगस्त 2026 को जारी की गई है।

स्टेशन से लेकर ट्रेन तक होगा प्रचार

रेलवे बोर्ड ने 18 सितंबर 2026 को जारी वाणिज्य परिपत्र के माध्यम से क्षेत्रीय रेलों को संशोधित नियमों का प्रचार करने का निर्देश दिया है। इसके तहत रेलवे स्टेशनों पर पोस्टर लगाए जाएंगे और यात्री डिब्बों में भी सूचनाएं चिपकाई जाएंगी। जन उद्घोषणा के साथ रेडियो, टीवी और समाचार पत्रों के माध्यम से यात्रियों को जागरूक किया जाएगा।

जुर्माने की राशि का रखा जाएगा हिसाब

रेलवे बोर्ड ने क्षेत्रीय रेलों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार प्रक्रिया निर्धारित करने और इसके लिए अधिकारियों को नामित करने को कहा है। वसूले गए जुर्माने की राशि का संबंधित मदों में लेखा-जोखा रखा जाएगा। मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को जुर्माने का विवरण एमसीडीओ में दर्शाते हुए रेलवे बोर्ड को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article झारखंड के सीओ ऑफिस में भ्रष्टाचार का बोलबाला, कांके और रातू सहित इन अंचलों से शिकायतों की भरमार
Next Article Bihar Exam Cancelled List 2026: दारोगा, AEDO, सिविल कोर्ट समेत कई परीक्षाओं पर लगी रोक; वजह भी जानिए
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bihar Exam Cancelled List 2026: दारोगा, AEDO, सिविल कोर्ट समेत कई परीक्षाओं पर लगी रोक; वजह भी जानिए
September 23, 2026
झारखंड के सीओ ऑफिस में भ्रष्टाचार का बोलबाला, कांके और रातू सहित इन अंचलों से शिकायतों की भरमार
September 23, 2026
झारखंड भाजपा के नए प्रभारी बने गजेंद्र सिंह पटेल, सौरभ और निवेदिता सिंह सह प्रभारी
September 23, 2026
एआई के दौर में क्या मशीनें बना लेंगी इंसान को गुलाम? 3 साल की पढ़ाई के बाद IAS अफसर ने लिखी 8 किताबें, खोले बड़े राज
September 23, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

झारखंड के सीओ ऑफिस में भ्रष्टाचार का बोलबाला, कांके और रातू सहित इन अंचलों से शिकायतों की भरमार

By Priyanka Kumari
झारखंडरांचीराजनीति

झारखंड भाजपा के नए प्रभारी बने गजेंद्र सिंह पटेल, सौरभ और निवेदिता सिंह सह प्रभारी

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

एआई के दौर में क्या मशीनें बना लेंगी इंसान को गुलाम? 3 साल की पढ़ाई के बाद IAS अफसर ने लिखी 8 किताबें, खोले बड़े राज

By Priyanka Kumari
झारखंडरांचीराजनीति

UP BJP में झारखंड के नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा बने सह प्रभारी

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?