सड़क, नाला और पेवर्स ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य होंगे
साहिबगंज। संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से बुधवार को टाउन हॉल में आठ योजनाओं का शिलान्यास किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान, उपाध्यक्ष विनीता देवी, कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह सहित वार्ड पार्षदों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ा, फीता काटा और शिलापट का अनावरण किया।
अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, नाला और पेवर्स ब्लॉक सड़क निर्माण सहित कुल आठ योजनाओं पर करीब 1 करोड़ 22 लाख 80 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से संबंधित वार्डों में नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा और लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
मौके पर सिटी मैनेजर रवि कुमार सहित वार्ड पार्षद चमरू उरांव, पार्वती उरांव, संजू देवी, हिना प्रवीण, बेबी खातून, मनोज तांती, आरती कुमारी, रंजीत कुमार साह, पार्वती देवी, दीपा देवी, बुशरा तहरीम, शेखर पासवान, रिफत प्रवीण सहित अन्य मौजूद थे।



