जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव ने फीता काटकर व पूजा-अर्चना कर शुरू कराया निर्माण कार्य
साहिबगंज। संवाददाता। सदर प्रखंड क्षेत्र के शोभनपुर भट्टा गंगा प्रसाद पूरब में बुधवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव ने जिला परिषद निधि से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। दिलीप साह के घर से शंभू राय के घर तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास फीता काटकर, नारियल फोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
करीब 5 लाख 55 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इस पीसीसी सड़क से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन और कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
मौके पर सुनील यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना और क्षेत्र का निरंतर विकास करना उनका मुख्य कर्तव्य एवं संकल्प है। उन्होंने कहा कि “आप सभी का विश्वास ही मेरी ताकत है।” सड़क निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।



