—– दिहारी से मिर्जाचौकी की आरा मिल जा रहा था वाहन, जलेबी लकड़ी के बोटा बरामद
मंडरो: अवैध लकड़ी के कारोबार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग ने मंडरो रेंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लकड़ी लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। वन विभाग की टीम ने हाजीपुर मोड़ के आगे जांच के दौरान स्वराज 735 FE ट्रैक्टर को पकड़ा। वाहन पर जलेबी लकड़ी के बोटा लदे हुए थे।
जांच के दौरान पकड़ा गया ट्रैक्टर
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर दिहारी से मिर्जाचौकी स्थित एक आरा मिल की ओर जा रहा था। इसी दौरान वन विभाग की टीम ने हाजीपुर मोड़ के आगे वाहन की जांच की। जांच में ट्रैक्टर पर अवैध रूप से काटी गई जलेबी लकड़ी लदी मिली। इसके बाद टीम ने लकड़ी समेत ट्रैक्टर को जब्त कर वन प्रमंडल कार्यालय, साहिबगंज पहुंचा दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व मंडरो-मिर्जाचौकी क्षेत्र के उप वन परिसर पदाधिकारी अंकित कुमार झा ने किया। जब्त ट्रैक्टर और लकड़ी के मामले में वन विभाग की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।



