• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > आवश्यक—-बिहार में रोजगार का बदलता चेहरामोबाइल से रोजगार की राह, पलायन पर लग सकता है ब्रेक

आवश्यक—-बिहार में रोजगार का बदलता चेहरामोबाइल से रोजगार की राह, पलायन पर लग सकता है ब्रेक

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/20 at 9:01 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

बिहार में मोबाइल आधारित गिग अर्थव्यवस्था रोजगार के तरीके को बदल रही है, जिससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर कमाई के अवसर मिल रहे हैं।

भागलपुर। बिहार में रोजगार का चेहरा बदल रहा है। कभी रोजगार के लिए दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और कर्नाटक जाने वाले युवाओं के हाथ में अब मोबाइल रोजगार का साधन बन रहा है। भोजन और सामान पहुंचाने, वाहन सेवा, कुरियर, ऑनलाइन पढ़ाई, प्रचार-प्रसार, लेखन, चित्रांकन और अन्य स्वतंत्र कामों के जरिए युवा स्थानीय स्तर पर कमाई कर रहे हैं।

Contents
स्थायी नौकरी के बजाय काम के आधार पर कमाईपलायन की चुनौती के बीच स्थानीय विकल्पभागलपुर के रेशम को डिजिटल बाजार का सहारा

भागलपुर में करीब 18 हजार युवा गिग काम से जुड़े बताए जा रहे हैं। इसी बदलते रोजगार परिदृश्य को केंद्र में रखकर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डा. अभिषेक आनंद ने बढ़ते बिहार में काम आधारित अर्थव्यवस्था पुस्तक लिखी है।

इस पुस्तक में महिला आधारित छोटे कारोबार और स्वयं सहायता समूहों को भी गिग अर्थव्यवस्था से जोड़ने की संभावना बताई गई है। खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, सिलाई-कढ़ाई, हस्तशिल्प, सौंदर्य सेवाएं और घरेलू उत्पादों को इंटरनेट आधारित बाजार से जोड़कर महिलाएं घर से कारोबार कर सकती हैं।

कृषि में उपकरण किराये पर उपलब्ध कराने, ड्रोन सेवा, कृषि सलाह, पैकिंग, परिवहन और उपज की आपूर्ति जैसे क्षेत्रों में भी रोजगार की संभावना है।

स्थायी नौकरी के बजाय काम के आधार पर कमाई

गिग अर्थव्यवस्था में व्यक्ति किसी एक संस्थान में स्थायी नौकरी करने के बजाय अलग-अलग काम, सेवा या परियोजना के आधार पर आय अर्जित करता है। मोबाइल, इंटरनेट और डिजिटल मंचों ने इस व्यवस्था को गति दी है।

इसकी खासियत यह है कि कामगार अपनी सुविधा के अनुसार काम के घंटे चुन सकते हैं। स्थानीय स्तर पर काम के घंटे और उपलब्ध काम के अनुसार कई कामगारों की मासिक आय 15 से 20 हजार रुपये तक पहुंच रही है।

एक गिग कामगार रोहित कुमार के अनुसार इस काम का सबसे बड़ा फायदा समय की स्वतंत्रता है। पढ़ाई या दूसरे काम के साथ भी कुछ घंटे काम कर कमाई की जा सकती है।

वहीं, सुमित का कहना है कि नौकरी की तलाश में खाली बैठने के बजाय मोबाइल के जरिये तुरंत काम शुरू किया जा सकता है। हालांकि पेट्रोल, वाहन रखरखाव और मौसम जैसी चुनौतियां भी हैं।

पलायन की चुनौती के बीच स्थानीय विकल्प

बिहार में सीमित औद्योगीकरण और गैर-कृषि रोजगार के अवसरों की कमी लंबे समय से पलायन की वजह रही है। पुस्तक में गिग अर्थव्यवस्था को स्थानीय रोजगार के संभावित विकल्प के रूप में देखा गया है।

यदि युवाओं को अपने जिले या आसपास के शहर में डिलीवरी, परिवहन, आपूर्ति, ऑनलाइन शिक्षा और अन्य सेवाओं में काम मिले तो महानगरों की ओर पलायन की मजबूरी कम हो सकती है।

भागलपुर के रेशम को डिजिटल बाजार का सहारा

भागलपुर की रेशम और हथकरघा परंपरा को भी इस नई अर्थव्यवस्था से जोड़ा जा सकता है। अभिषेक ने बताया कि बुनकरों के उत्पादों को देश-दुनिया के बाजार तक पहुंचाने में आनलाइन बिक्री, प्रचार-प्रसार, पैकेजिंग, आर्डर प्रबंधन और सामान पहुंचाने की भूमिका बढ़ सकती है।

इससे पारंपरिक उद्योग के साथ युवाओं के लिए नए रोजगार पैदा होंगे। सरकार की इस ओर ध्यान देने से बुनकरों का लाभ कई गुणा बढ़ सकती है।

डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि पुस्तक का मूल विमर्श यही है कि बिहार को केवल गिग कामगार नहीं, बल्कि ऐसा गिग पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना होगा, जिसमें स्थानीय रोजगार, कौशल, उद्यमिता और सामाजिक सुरक्षा साथ-साथ आगे बढ़ सके।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article खूंटी जीतने के बाद कांग्रेस का झारखंड के आदिवासी क्षेत्रों पर निशाना, पेसा एक्ट से मजबूत होगी पकड़
Next Article बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए CM सम्राट ने दिए 2.70 लाख, HAM ने सौंपा 11 लाख का चेक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजमहल के कन्या स्कूल को बड़ी सौगात, 36 लाख से बनेगा नया क्लासरूम
September 20, 2026
मधेपुरा में पंचायत लेवल पर नशे के खिलाफ चलेगा अभियान, स्पेशल कमेटी रखेगी तस्करी पर नजर
September 20, 2026
बरहरवा में युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ, फिर विकसित भारत क्विज में दिखाया उत्साह
September 20, 2026
गुमानी स्टेशन पर रुकेगी इंटरसिटी ? सांसद से मिले लोग, सौंपा मांगपत्र
September 20, 2026

You Might Also Like

बिहार

मधेपुरा में पंचायत लेवल पर नशे के खिलाफ चलेगा अभियान, स्पेशल कमेटी रखेगी तस्करी पर नजर

By AMRIT RAJ
बिहार

हेलमेट पहन सिंघम स्टाइल में बाइक दौड़ाकर मंझवे घाट पहुंचे जमुई SP विश्वजीत दयाल; देखते ही बालू माफ‍िया में उड़ गए होश

By AMRIT RAJ
बिहार

2014 में मोदी सरकार बनने के बाद ही आजाद हुए मुसलमान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने किया दावा

By AMRIT RAJ
बिहार

गोपालगंज में 379 करोड़ की सड़क योजनाओं की धीमी चाल, बाइपास से थावे मंदिर तक ये काम अब भी बाकी

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?