साहिबगंज। गोशाला मेला कुश्ती के अवसर पर आयोजन समिति की ओर से 41वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले साहिबगंज जिले के एथलीट एमानुएल किस्कू को सम्मानित किया गया। चेन्नई में आयोजित प्रतियोगिता के बालक अंडर-16 वर्ग की 80 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में एमानुएल ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। इस उपलब्धि पर आयोजन समिति ने एमानुएल किस्कू के साथ उनके कोच योगेश यादव को भी सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की।
राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले एमानुएल किस्कू सम्मानित|
Leave a comment



