• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > अमृतसर से भटक कर बिहार पहुंचे बुजुर्ग, 19 साल के बिहारी युवक ने AI से लगाया पता; खुद साथ आकर परिवार से मिलाया

अमृतसर से भटक कर बिहार पहुंचे बुजुर्ग, 19 साल के बिहारी युवक ने AI से लगाया पता; खुद साथ आकर परिवार से मिलाया

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/20 at 1:45 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

एक बुजुर्ग तीर्थ यात्रा के दौरान अमृतसर से बिहार पहुंच गए और अपने परिवार से बिछड़ गए। बिहार के एक युवक नीरज कुमार ने AI की मदद से उनका गाँव ढूंढा और उन्हें लुधियाना में उनके पोते से मिलवाया।

 श्री माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना)। नजदीकी गांव फतेहगढ़ गुजरां के बुजुर्ग चमन लाल जो 11 सितंबर को मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत श्री हरमंदिर साहिब (अमृतसर साहिब) की यात्रा पर गया था। वहां वह जत्थे से बिछड़ गया और गलती से बिहार जाने वाली ट्रेन में बैठ गया। इसके बाद वह बिहार के गया जिले में पहुंच गया।

Contents
एआई से मिली लोकेशननीरज ने पेश की मिसालपोते ने 19 वर्षीय नीरज के पैर छूकर जताया आभार

मानसिक रूप से अस्वस्थ चमन लाल को एक 19 वर्षीय युवक नीरज कुमार मिला, जिसने न केवल उनकी सेवा की, बल्कि एआई और अन्य तकनीक की मदद से उनके गांव का पता लगाकर उसे परिवार से मिलाने में अहम भूमिका निभाई। चमन लाल के पोते सुखचैन सिंह ने बताया कि हरमंदिर साहिब की यात्रा के दौरान उनके दादा वापस घर नहीं लौटे। परिवार की ओर से पिछले कई दिनों से उनकी तलाश की जा रही थी।

चमन लाल गलती से अमृतसर साहिब से बिहार जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए और गया जिले में पहुंच गए। उनकी तलाश के लिए सोशल मीडिया पर भी तस्वीर साझा की गई थी और पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। चमन लाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बिहार में भटकते हुए उन्हें नीरज नामक एक युवक मिला। नीरज उन्हें अपने घर ले गया, जहां उन्हें खाना-पानी दिया और उनकी सेवा की।

एआई से मिली लोकेशन

मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण चमन लाल नीरज को केवल इतना बता पाए कि वह गांव फतेहगढ़ गुजरां के रहने वाले हैं। बिहार के गया जिले के रहने वाले नीरज कुमार ने लगातार चार दिन तक गूगल और अन्य एआई तकनीक की मदद से फतेहगढ़ गुजरां गांव की लोकेशन तलाश की। आखिरकार उसे पता चला कि यह गांव लुधियाना जिले में माछीवाड़ा साहिब के नजदीक स्थित है।

नीरज कुमार ने इंसानियत का परिचय देते हुए बुजुर्ग चमन लाल को अपने साथ लिया और ट्रेन से लुधियाना पहुंचा। इसके बाद वह उन्हें माछीवाड़ा साहिब लेकर आया। यहां नीरज ने स्थानीय लोगों को चमन लाल की तस्वीर दिखाकर उनके गांव और परिवार का पता लगाने का प्रयास किया।

नीरज ने पेश की मिसाल

माछीवाड़ा में मास्टर कृष्ण लाल ने बुजुर्ग को पहचान लिया और बताया कि यह चमन लाल हैं, जो तीर्थ यात्रा के दौरान लापता हो गए थे। इसके बाद तुरंत फतेहगढ़ गुजरां में उनके परिवार को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पोता सुखचैन सिंह अपने दादा को लेने के लिए पहुंचा। नीरज कुमार की इंसानियत और समाजसेवा की इस मिसाल की हर कोई प्रशंसा कर रहा था।

पोते ने 19 वर्षीय नीरज के पैर छूकर जताया आभार

लापता हुए दादा चमन लाल को सामने देखकर पोता सुखचैन सिंह भावुक हो गया। उसने अपने दादा को गले से लगा लिया और उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इसके बाद सुखचैन सिंह ने बिहार के गया जिले से आए 19 वर्षीय नीरज कुमार के पैर छूकर उसका धन्यवाद किया।

सुखचैन ने कहा कि नीरज के प्रयास और निस्वार्थ सेवा के कारण ही उसके दादा आज दोबारा अपने परिवार के बीच लौट पाए हैं। चमन लाल का परिवार नीरज कुमार को अपने घर ले गया, जहां उसकी पूरी खातिरदारी की गई और परिवार की ओर से उसका कोटि-कोटि धन्यवाद किया गया।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सीतामढ़ी में जहां बच्चों को पढ़ाया जाता है, वहीं हुआ बार बालाओं का डांस, वीडियो वायरल
Next Article ब‍िहार में भारत नेपाल सीमा पर 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार, एसएसबी ने कस्टम विभाग को किया सुपुर्द
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गंगा पुल निर्माण में देरी पर आजसू ने उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी
September 20, 2026
साहिबगंज में विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला, कलाई में गंभीर चोट
September 20, 2026
वास्कोला में 1000 यूनिट गोदाम का उद्घाटन, विधायक ने किया शुभारंभ
September 20, 2026
बेतिया में कलवार समाज का महासम्मेलन, मंत्री ने बताया लोकतंत्र में हक पाने का मंत्र
September 20, 2026

You Might Also Like

बिहार

बेतिया में कलवार समाज का महासम्मेलन, मंत्री ने बताया लोकतंत्र में हक पाने का मंत्र

By AMRIT RAJ
बिहार

ब‍िहार में भारत नेपाल सीमा पर 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार, एसएसबी ने कस्टम विभाग को किया सुपुर्द

By AMRIT RAJ
बिहार

सीतामढ़ी में जहां बच्चों को पढ़ाया जाता है, वहीं हुआ बार बालाओं का डांस, वीडियो वायरल

By AMRIT RAJ
बिहारमौसम

Bihar Weather: सुपौल में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा और बारिश से मिली गर्मी से राहत

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?