• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • रांची
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > क्षेत्र भ्रमण के दौरान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं समस्याएं

क्षेत्र भ्रमण के दौरान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं समस्याएं

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/02 at 1:35 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

सड़क, पेयजल, आवास, पेंशन व नाली समेत विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत, समाधान का दिया भरोसा

बरहरवा/साहिबगंज। बरहरवा प्रखंड की माधवापाड़ा पंचायत में बुधवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और स्थानीय समस्याओं एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। पूर्व मंत्री के क्षेत्र भ्रमण को लेकर ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत आलमगीर आलम ने सबसे पहले जमालपुर स्थित पंचायत भवन के समीप ग्रामीणों से मुलाकात की। इसके बाद शाम चार बजे चांदपुर में अलाउद्दीन के घर के पास तथा शाम 4:30 बजे चांदपुर मध्यटोला में ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, आवास, पेंशन, नाली समेत विभिन्न समस्याएं उनके समक्ष रखीं। आलमगीर आलम ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक पहल कर समाधान का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों को एसआईआर नोटिस व दस्तावेजों की दी जानकारी:

क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों को एसआईआर नोटिस के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं, दस्तावेज किस प्रकार तैयार करने हैं और उन्हें किस प्रक्रिया के तहत प्रस्तुत करना है। ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

आलमगीर आलम ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के साथ उनका पुराना और आत्मीय संबंध रहा है तथा जनता के सुख-दुख में वे हमेशा सहभागी बने रहेंगे। जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना कांग्रेस की जनसेवा की परंपरा है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत टुडू, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, मोफ्फकर हुसैन, जमीरुल इस्लाम, जब्बार शेख, अब्दुल कादिर, दिलदार आलम, शकील अहमद, अलाउद्दीन शेख, नेहाल अख्तर, आलम शेख, नुरूल शेख, अजमल हुसैन, कमरूल शेख, शारिक रब्बानी सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी, पंचायत एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article फरार आरोपी रामचंद्र पंडित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Next Article SIR को लेकर बरहरवा प्रशासन का कड़ा अलर्ट, संदिग्ध प्रमाण पत्रों की होगी जांच
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दारोगा प्रमोशन पर लगी रोक हटाने से इनकार, 14 सितंबर को अगली सुनवाई
September 2, 2026
झारखंड में यूरिया-DAP की कालाबाजारी करने वालों पर शिकंजा, कृषि निदेशक ने दिया जांच का आदेश
September 2, 2026
जलापूर्ति योजनाओं का निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने का निर्देश
September 2, 2026
कदमा सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी और तीन बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
September 2, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दारोगा प्रमोशन पर लगी रोक हटाने से इनकार, 14 सितंबर को अगली सुनवाई

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

झारखंड में यूरिया-DAP की कालाबाजारी करने वालों पर शिकंजा, कृषि निदेशक ने दिया जांच का आदेश

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

जलापूर्ति योजनाओं का निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने का निर्देश

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

कदमा सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी और तीन बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?