• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > माध्यमिक आचार्य नियुक्ति में 102 अभ्यर्थियों की डिग्री जांच के घेरे में, 2 निजी विश्वविद्यालयों से PG-BEd करने वालों पर उठे सवाल

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति में 102 अभ्यर्थियों की डिग्री जांच के घेरे में, 2 निजी विश्वविद्यालयों से PG-BEd करने वालों पर उठे सवाल

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/20 at 10:59 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

रांची. सरकारी स्कूलों में माध्यमिक आचार्य पद पर नियुक्ति के लिए चयनित 102 अभ्यर्थियों की शैक्षणिक डिग्री की जांच होगी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र भेजकर जांच का अनुरोध किया है. इन सभी अभ्यर्थियों ने राज्य के दो निजी विश्वविद्यालयों से स्नातकोत्तर (PG) और BEd की डिग्री हासिल की है.

Contents
PG के प्राप्तांकों में एकरूपता बनी जांच का आधारJSSC ने 877 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा कीयहां समझें, इन डिग्रियों पर संदेह क्यों?

PG के प्राप्तांकों में एकरूपता बनी जांच का आधार

विभागीय स्तर पर उपलब्ध रिकॉर्ड की जांच में इन अभ्यर्थियों के PG के प्राप्तांकों में काफी एकरूपता सामने आयी है. अलग-अलग विषयों में PG करने वाले अभ्यर्थियों के अंक भी एक सीमित दायरे में पाये गये हैं. विभाग ने इसी एकरूपता को प्रथम दृष्टया जांच का आधार बनाया है. विभाग की ओर से इन अभ्यर्थियों की डिग्री को प्रथम दृष्टया संदेहास्पद बताया गया है.

JSSC ने 877 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा की

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने माध्यमिक आचार्य नियुक्ति के लिए कुल 877 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा की है. इनमें 244 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने निजी विश्वविद्यालयों से PG और BEd की डिग्री हासिल की है. इनमें से 102 अभ्यर्थियों ने राज्य के दो निजी विश्वविद्यालयों से ये डिग्रियां प्राप्त की हैं.

निजी विश्वविद्यालयों से PG करने वाले अभ्यर्थियों में से 93 के प्राप्तांक 65 से 70 फीसदी के बीच हैं. खोरठा विषय में सफल नौ अभ्यर्थियों में छह के अंक 67 से 68 फीसदी के बीच हैं. इसी तरह राजनीति शास्त्र में PG करने वाले 14 सफल अभ्यर्थियों में नौ के अंक 67 से 68 फीसदी के बीच हैं. गृह विज्ञान में 13 में से सात अभ्यर्थियों के अंक 66 से 67 फीसदी के बीच हैं.

यहां समझें, इन डिग्रियों पर संदेह क्यों?

स्नातक के 15 साल बाद PG, फिर भी सभी को मिले 67-68% अंक

कुछ अभ्यर्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड में स्नातक और PG के बीच काफी लंबा अंतर सामने आया है. कई अभ्यर्थियों ने स्नातक में 47 से 54 फीसदी के बीच अंक हासिल किये थे. इसके करीब 15 से 18 वर्ष बाद उन्होंने वर्ष 2022-24 के दौरान संबंधित विश्वविद्यालयों से PG की डिग्री हासिल की और इसमें 67 से 68 फीसदी तक अंक प्राप्त किये.

एक अभ्यर्थी ने वर्ष 2014 में स्नातक में 47.81 फीसदी अंक हासिल किया था, लेकिन वर्ष 2022-24 में PG में उसे 67.19 फीसदी अंक मिले.

11 अभ्यर्थियों ने 10 साल बाद किया PG

सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड में यह भी सामने आया है कि 11 अभ्यर्थियों ने स्नातक के 10 वर्ष या उससे अधिक समय बाद PG की पढ़ाई की. वहीं, 20 से अधिक अभ्यर्थियों के स्नातक और PG के बीच आठ से नौ वर्ष का अंतर है.

24 अभ्यर्थियों ने नियुक्ति वर्ष में ही ली PG की डिग्री

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति की प्रक्रिया 2025 में शुरू हुई थी. सफल अभ्यर्थियों में से कई ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने के वर्ष में ही परीक्षा में शामिल होकर शैक्षणिक योग्यता हासिल की.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article वैशाली में ओवरलोड नाव के परिचालन पर शिकंजा, 6 घाटों पर तीन शिफ्ट में होगी निगरानी
Next Article IIT-ISM धनबाद पहुंचे राज्यपाल: जानिए एकल अभियान के मंच से समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए क्या दिया संदेश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांची में COTPA Act के उल्लंघन पर दुकानदारों का कटा चालान, सिगरेट भी जब्त|
November 4, 2026
Ranchi के मेन रोड टैक्सी स्टैंड में अब नहीं लगेगा Parking शुल्क, जानें क्या है पूरा मामला|
November 4, 2026
RIMS में पहली बार Wheat Procedure से ओपन हार्ट सर्जरी, 55 वर्षीय मरीज की बची जान|
November 4, 2026
अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में जांच तेज, पति गिरफ्तार; हाईकोर्ट में 19 नवंबर को सुनवाई|
November 4, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

रांची में COTPA Act के उल्लंघन पर दुकानदारों का कटा चालान, सिगरेट भी जब्त|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

Ranchi के मेन रोड टैक्सी स्टैंड में अब नहीं लगेगा Parking शुल्क, जानें क्या है पूरा मामला|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

RIMS में पहली बार Wheat Procedure से ओपन हार्ट सर्जरी, 55 वर्षीय मरीज की बची जान|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में जांच तेज, पति गिरफ्तार; हाईकोर्ट में 19 नवंबर को सुनवाई|

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?