साहिबगंज: इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, देवघर के निर्देशानुसार इग्नू अध्ययन केंद्र-3605,साहिबगंज महाविद्यालय के समन्वयक डॉ.ध्रुब ज्योति कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)के जुलाई 2026 सत्र में नव नामांकन एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी गई है। हालांकि,यह तिथि विस्तार सर्टिफिकेट कार्यक्रमों पर लागू नहीं है।उन्होंने कहा कि इच्छुक विद्यार्थी इग्नू के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन एवं पुनः पंजीकरण कर सकते हैं।इग्नू में यूजी, पीजी,डिप्लोमा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में नामांकन की सुविधा उपलब्ध है।इसके साथ ही दिसंबर 2026 सत्रांत परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी जारी है। विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।इसके बाद 01अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक ₹1,100 विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरा जा सकेगा।समन्वयक डॉ.सिंह ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना नामांकन,पुनः पंजीकरण एवं परीक्षा फॉर्म भरना सुनिश्चित करें।



