आशिका कुमारी प्रथम, रोमी कुमारी द्वितीय और रिया कुमारी ने हासिल किया तृतीय स्थान
बोरियो। पुराना दुर्गा स्थान परिसर में गणेश पूजा के अवसर पर डांस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया।
डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आशिका कुमारी ने प्रथम, रोमी कुमारी ने द्वितीय और रिया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा ने युवाओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा और संस्कार के साथ सही मार्ग पर आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ समाज में आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में रामबालक साह, अरुण साह, आदित भगत, रोशन साह, रोहित साह सहित पूजा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।



