—– पुलिसकर्मियों ने ली देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ
मिर्जाचौकी/साहिबगंज: मिर्जाचौकी थाना परिसर में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सन्नी डेबिट ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान की गरिमा बनाए रखने तथा देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में संविधान के मूल्यों, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है, जो न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का संदेश देता है।
उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और निष्पक्षता के साथ करने की अपील की। अंत में सभी पुलिसकर्मियों ने संवैधानिक मूल्यों का पालन करने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया।



