बरहरवा में संविधान दिवस पर सीटू ने SIR के विरोध में जनसभा आयोजित की. लोकतांत्रिक अधिकारों और आजीविका की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए दिल्ली में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई.
बरहरवा. संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार, 26 नवंबर को PA-SIR (People Against SIR) की ओर से देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन के तहत रंगा थाना क्षेत्र के इमली चौक में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) की ओर से नुक्कड़ सभा आयोजित की गयी. सभा में वक्ताओं ने मतदान का अधिकार, विरोध करने का अधिकार और आजीविका का अधिकार सुरक्षित रखने की जरूरत पर जोर दिया.
एसआईआर के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प
सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने की साजिश की जा रही है. उन्होंने एसआईआर के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया. इसके साथ ही चारों लेबर कोड, बढ़ती बेरोजगारी, ठेका प्रथा और ट्रेड यूनियन के अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज बुलंद की.
दिल्ली के कार्यक्रम में भागीदारी की अपील
सभा के माध्यम से आगामी 1 से 3 दिसंबर 2026 तक दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले ‘डेरा डालो’ कार्यक्रम और संसद मार्च को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील की गयी.
दर्जनों लोग रहे उपस्थित
मौके पर शरीफुल इस्लाम, शशिलाल मुर्मू, डॉ. सुभाष गुप्ता, जियाउर रहमान, सोम हेंब्रम, सूरदास किस्कू सहित दर्जनों साथी उपस्थित थे.



