• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > साहिबगंज में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, 18 से 26 नवंबर तक लगेगा विशेष शिविर; बिल सुधार से ट्रांसफार्मर बदलने तक होगा समाधान

साहिबगंज में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, 18 से 26 नवंबर तक लगेगा विशेष शिविर; बिल सुधार से ट्रांसफार्मर बदलने तक होगा समाधान

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/11/18 at 12:55 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

साहिबगंज में बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! 18 से 26 नवंबर तक विशेष शिविरों में बिजली बिल सुधार, नया कनेक्शन और अन्य समस्याओं का होगा समाधान. जानें कब और कहां लगेंगे शिविर.

साहिबगंज. साहिबगंज जिले में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे. झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से शिविरों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. 18 से 26 नवंबर तक जिले के विभिन्न स्थानों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर लगाए जाएंगे. इसमें उपभोक्ता बिजली से जुड़ी अपनी समस्याएं दर्ज कराकर उनके समाधान के लिए आवेदन दे सकेंगे.

Contents
नया कनेक्शन, बिजली बिल सुधार समेत कई समस्याओं का होगा समाधानसाहिबगंज अवर प्रमंडल में यहां लगेंगे शिविरसाहिबगंज ग्रामीण अवर प्रमंडल का शिविर कार्यक्रमतीनपहाड़ अवर प्रमंडल में इन स्थानों पर होगी व्यवस्थाराजमहल अवर प्रमंडल में यहां पहुंचेंगे उपभोक्ताबरहरवा अवर प्रमंडल में भी जारी हुआ कार्यक्रम

नया कनेक्शन, बिजली बिल सुधार समेत कई समस्याओं का होगा समाधान

शिविर में मुख्य रूप से नया बिजली कनेक्शन लेने, बिजली बिल में सुधार कराने, बिल नहीं मिलने और बिल में मोबाइल नंबर अपडेट कराने से संबंधित शिकायतों का निपटारा किया जाएगा. इसके अलावा खराब ट्रांसफार्मर बदलने, लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने तथा बिजली के खंभे और तार से संबंधित शिकायतों पर भी कार्रवाई की जाएगी. बिजली से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान की व्यवस्था भी की गई है.

साहिबगंज अवर प्रमंडल में यहां लगेंगे शिविर

साहिबगंज अवर प्रमंडल में 18 नवंबर को अवर प्रमंडल कार्यालय, 19 नवंबर को तालबन्ना, 20 नवंबर को मदनशाही, 21 नवंबर को मारवाड़ी धर्मशाला चौक बाजार और 23 नवंबर को लोहंडा में शिविर लगाया जाएगा. वहीं 25 और 26 नवंबर को अवर प्रमंडल कार्यालय में शिविर आयोजित होगा.

साहिबगंज ग्रामीण अवर प्रमंडल का शिविर कार्यक्रम

साहिबगंज ग्रामीण अवर प्रमंडल में 18 नवंबर को अवर प्रमंडल कार्यालय, 19 नवंबर को मिर्जाचौकी दुर्गा स्थान हटिया, 20 नवंबर को बांसडीह पंचायत भवन, 21 नवंबर को बोरियो प्रखंड परिसर और 23 नवंबर को भगैया खाद भंडार में शिविर लगेगा. इसके अलावा 25 नवंबर को बड़ी कोदरजन्ना पंचायत भवन और 26 नवंबर को मडरो मिडिल स्कूल में शिविर आयोजित किया जाएगा.

तीनपहाड़ अवर प्रमंडल में इन स्थानों पर होगी व्यवस्था

तीनपहाड़ अवर प्रमंडल में 18 नवंबर को कार्यालय, 19 नवंबर को तीनपहाड़ विद्युत शक्ति उपकेंद्र, 20 नवंबर को महाराजपुर विद्युत शक्ति उपकेंद्र, 21 नवंबर को बाकुड़ी विद्युत शक्ति उपकेंद्र और 23 नवंबर को तीनपहाड़ विद्युत शक्ति उपकेंद्र में शिविर लगाया जाएगा. वहीं 25 नवंबर को सकरीगली और 26 नवंबर को जोंका में शिविर आयोजित होगा.

राजमहल अवर प्रमंडल में यहां पहुंचेंगे उपभोक्ता

राजमहल अवर प्रमंडल में 18 नवंबर को कार्यालय, 19 नवंबर को उधवा चौक, 20 नवंबर को सिंघी दलान, 21 नवंबर को जामनगर (मंगल हटिया) और 23 नवंबर को अवर प्रमंडल कार्यालय में शिविर लगेगा. इसके बाद 25 नवंबर को राधानगर विद्युत शक्ति उपकेंद्र और 26 नवंबर को इंग्लिश (मंगल हाट चौक) में शिविर आयोजित किया जाएगा.

बरहरवा अवर प्रमंडल में भी जारी हुआ कार्यक्रम

बरहरवा अवर प्रमंडल में 18 नवंबर को कार्यालय, 19 नवंबर को रामनगर, 20 नवंबर को कोटालपोखर, 21 नवंबर को मोगलपाड़ा मध्य विद्यालय और 23 नवंबर को बरहरवा ब्लॉक में शिविर लगाया जाएगा. वहीं 25 नवंबर को पतना ब्लॉक और 26 नवंबर को बरहेट विद्युत शक्ति उपकेंद्र में शिविर आयोजित होगा.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article तेज रफ्तार बाइक चलाने और मॉडिफाइड साइलेंसर से दहशत फैलाने वालों की अब खैर नहीं, प्रशासन की पैनी नजर
Next Article साहिबगंज में मीठी क्रांति की पहल, 24 पहाड़िया किसानों को मिले मधुमक्खी पालन के 480 बक्से; बढ़ेगी स्वरोजगार की राह
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साहिबगंज में मीठी क्रांति की पहल, 24 पहाड़िया किसानों को मिले मधुमक्खी पालन के 480 बक्से; बढ़ेगी स्वरोजगार की राह
November 18, 2026
तेज रफ्तार बाइक चलाने और मॉडिफाइड साइलेंसर से दहशत फैलाने वालों की अब खैर नहीं, प्रशासन की पैनी नजर
November 18, 2026
108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, लंबित वेतन को लेकर आर-पार की लड़ाई
November 18, 2026
साहिबगंज स्टेशन पर 21 नवंबर को चार घंटे रेल परिचालन रहेगा बाधित, हावड़ा जाने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित
November 18, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

साहिबगंज में मीठी क्रांति की पहल, 24 पहाड़िया किसानों को मिले मधुमक्खी पालन के 480 बक्से; बढ़ेगी स्वरोजगार की राह

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

तेज रफ्तार बाइक चलाने और मॉडिफाइड साइलेंसर से दहशत फैलाने वालों की अब खैर नहीं, प्रशासन की पैनी नजर

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, लंबित वेतन को लेकर आर-पार की लड़ाई

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

साहिबगंज स्टेशन पर 21 नवंबर को चार घंटे रेल परिचालन रहेगा बाधित, हावड़ा जाने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?