देवघर। Customer Care Fraud: कस्टमर केयर से आने वाले हर फोन पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। साइबर ठग मदद के नाम पर फोन कर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। देवघर साइबर थाना पुलिस ने ऐसे ही मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
देवघर साइबर थाना की पुलिस व मधुपुर थाना की पुलिस टीम ने बुधवार को मधुपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से आधा दर्जन मोबाइल फोन सहित चार सिम कार्ड बरामद किया गया है।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ेंगिरफ्तार होने वाले साइबर ठगों में मधुपुर थाना क्षेत्र के बयिाही गड्हा निवासी अनिश दास , सारठ थाना क्षेत्र के खरना गांव निवासी सुमेश महरा, जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी अजान टोला निवासी राहुल दास व मधुपुर थाना क्षेत्र के गुनियासोल निवासी दिनेश दास शामिल है। इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।एसपी प्रवीण पुष्कर को साइबर ठगों के बारे में गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार मंडल, मधुपुर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सहित पुलिस जवानों को टीम में शामिल करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
टीम ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी को पूछताछ के लिए साइबर थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार साइबरों ठगों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया।
बताया कि फर्जी गूगल पे, फोन-पे व पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कैश बैक सहित पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस अब साइबर ठगों के पास से बरामद मोबाइल व सिम कार्ड को खंगालने में जुट गई। उम्मीद में साइबर ठगी से जुड़ी कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगेगी।



