• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • रांची
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर आज से नामांकन, जानें किस दिन किसका होगा एडमिशन

रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर आज से नामांकन, जानें किस दिन किसका होगा एडमिशन

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/29 at 2:50 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

रांची के रिम्स (RIMS) में एमबीबीएस (MBBS) की 250 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया आज, शनिवार से शुरू हो गई है. इसमें स्टेट कोटा की 208 सीटें शामिल हैं. नामांकन के लिए विद्यार्थियों को एकेडमिक बिल्डिंग में सुबह साढ़े नौ बजे उपस्थित होना होगा.

RIMS Admission 2026: रिम्स में एमबीबीएस की 250 सीटों पर शनिवार से नामांकन शुरू होगा. इनमें स्टेट कोटा की 208 सीटें शामिल हैं. नामांकन के लिए विद्यार्थियों को सुबह साढ़े नौ बजे एकेडमिक बिल्डिंग में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

Contents
श्रेणीवार होगा नामांकनकिस दिन किसका नामांकनएमसीसी काउंसेलिंग का दूसरा राउंड 3 सितंबर सेदेशभर के मेडिकल कॉलेजों में होगा नामांकन

श्रेणीवार होगा नामांकन

पहले दो दिन यानी शनिवार और रविवार को सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 104 विद्यार्थियों का नामांकन होगा. 1 सितंबर को एसटी श्रेणी के 54 विद्यार्थियों का नामांकन लिया जाएगा. 2 सितंबर को बीसी-वन और बीसी-टू के 29 विद्यार्थियों का नामांकन होगा. वहीं, 3 सितंबर को एससी और दिव्यांग श्रेणी के 21 विद्यार्थियों का नामांकन होगा.

रिम्स के पीआरओ और एडमिशन कमेटी के सदस्य डॉ शिशिर कुमार ने बताया कि सभी श्रेणियों के लिए नामांकन की तारीख और समय तय कर दिया गया है. इसकी जानकारी रिम्स की वेबसाइट पर भी जारी कर दी गई है. शनिवार से विद्यार्थियों को सुबह साढ़े नौ बजे एकेडमिक बिल्डिंग में आने को कहा गया है. 5 जुलाई तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर जेसीइसीइबी को जानकारी उपलब्ध करानी है. आरक्षण का लाभ लेनेवाले विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए इस बार विशेष टीम मौजूद रहेगी.

किस दिन किसका नामांकन

  • 29 और 31 अगस्त: सामान्य और ईडब्ल्यूएस
  • 1 सितंबर: एसटी
  • 2 सितंबर: बीसी-वन और बीसी-टू
  • 3 सितंबर: एससी और दिव्यांग

एमसीसी काउंसेलिंग का दूसरा राउंड 3 सितंबर से

इधर, मेडिकल काउंसेलिंग कमेटी ने दूसरे राउंड की केंद्रीय मेडिकल काउंसेलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसकी प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू होगी. रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 3 से 8 सितंबर तक चलेगी. च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग 3 से 9 सितंबर तक होगी.

सीट आवंटन की प्रक्रिया 9 और 10 सितंबर को होगी और 11 सितंबर को दूसरे राउंड का सीट आवंटन रिजल्ट जारी किया जाएगा. चयनित विद्यार्थियों को 12 से 18 सितंबर के बीच संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग और नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में होगा नामांकन

इस काउंसेलिंग के माध्यम से देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग में नामांकन होगा. इसमें ऑल इंडिया कोटा की 15 प्रतिशत सीटों के साथ डिम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, एम्स और जीपमर की सीटें शामिल हैं. नीट क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकेंगे. वहीं, स्टेट काउंसेलिंग का दूसरा राउंड 7 सितंबर से शुरू होने की संभावना है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article परिसीमन से क्या आदिवासी सीटों का होगा नुकसान? निशा उरांव ने आदिवासी महाजुटान पर उठाए सवाल
Next Article लापरवाह वाहन चालकों पर रांची में बेड़ो पुलिस का शिकंजा, 20 चालकों पर लगा जुर्माना
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उज्बेकिस्तान में पीएम मोदी की ग्रैंड एंट्री: राष्ट्रपति शवकत ने किया स्वागत, एक ही कार में दिखे दोनों नेता
August 29, 2026
साइबर अपराधियों तक पहुंचेगी साहिबगंज पुलिस : 118 लंबित मामलों के अनुसंधान को मिलेगी रफ्तार
August 29, 2026
गंगा के कटाव से उजड़ रहे आशियाने, 40-50 परिवारों ने छोड़े घर
August 29, 2026
खनिज कानून के खिलाफ झामुमो ने फूंका बिगुल : 166 पंचायतों में अभियान, नौ प्रखंडों में महाधरना
August 29, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

साइबर अपराधियों तक पहुंचेगी साहिबगंज पुलिस : 118 लंबित मामलों के अनुसंधान को मिलेगी रफ्तार

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

गंगा के कटाव से उजड़ रहे आशियाने, 40-50 परिवारों ने छोड़े घर

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

खनिज कानून के खिलाफ झामुमो ने फूंका बिगुल : 166 पंचायतों में अभियान, नौ प्रखंडों में महाधरना

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

विद्युत ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?