• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > Muzaffarpur Weather Update : अगले 24 घंटे मौसम को लेकर अहम, शहर में बढ़ी परेशानी, किसानों के चेहरे खिले

Muzaffarpur Weather Update : अगले 24 घंटे मौसम को लेकर अहम, शहर में बढ़ी परेशानी, किसानों के चेहरे खिले

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/27 at 9:47 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

चक्रवाती तूफान के कारण हुई बारिश से मुजफ्फरपुर के किसानों को धान की फसल के लिए राहत मिली है, जबकि शहर में जनजीवन प्रभावित हुआ। अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज से अहम हैं।

 मुजफ्फरपुर। चक्रवाती तूफान के असर से हुई बारिश ने किसानों के चेहरे पर राहत ला दी, लेकिन शहर में जनजीवन की रफ्तार थाम दी।

Contents
सितंबर में बारिश ने संभाली स्थितिजून से अगस्त तक रहा सूखे का असरसकरा में सबसे अधिक, पारू में सबसे कम बारिशधान को मिली संजीवनी

रविवार की सुबह मुजफ्फरपुर में मौसम ने करवट ली और बारिश की रफ्तार थमने लगी। अब अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज से अहम हैं। सोमवार से मौसम साफ होने का अनुमान है, हालांकि अगले चार दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं।

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 23 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञानी एवं ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डा. ए. सत्तार ने बताया कि चक्रवाती तूफान के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मौसम में बदलाव आया है।

मुजफ्फरपुर के अलावा सीवान, गोपालगंज, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के कुछ स्थानों पर गरज के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यह बारिश धान की फसल के लिए लाभदायक है।

सितंबर में बारिश ने संभाली स्थिति

जून से अगस्त तक जिले में बारिश सामान्य से करीब 50 प्रतिशत कम रही। सितंबर में स्थिति कुछ सुधरी और वर्षा औसत के करीब पहुंच गई।

जिला कृषि विभाग के अनुसार 25 सितंबर तक जिले में 174 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। सितंबर का वास्तविक औसत वर्षापात 158.54 मिलीमीटर है। सामान्य वर्षापात 208.8 मिलीमीटर है। इस तरह सामान्य की तुलना में सितंबर की बारिश करीब 8.89 प्रतिशत कम है।

जून से अगस्त तक रहा सूखे का असर

जून में सामान्य 164.1 मिलीमीटर के मुकाबले सिर्फ 72.89 मिलीमीटर बारिश हुई, जो 55.58 प्रतिशत कम थी। जुलाई में 304.8 मिलीमीटर के मुकाबले 153.85 मिलीमीटर और अगस्त में 292.7 मिलीमीटर के मुकाबले 147.91 मिलीमीटर वर्षा हुई। दोनों महीनों में बारिश सामान्य से करीब 49 प्रतिशत कम रही।

लगातार कम बारिश से खरीफ फसलों पर संकट गहराया था। अब सितंबर के आखिरी दिनों में हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है। खासकर धान की फसल के लिए यह बारिश लाभदायक बताई जा रही है।

सकरा में सबसे अधिक, पारू में सबसे कम बारिश

सितंबर में अब तक सकरा में सबसे अधिक 245.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मुरौल में 242.40, साहेबगंज में 213.60 और कटरा में 212.60 मिलीमीटर वर्षा हुई। पारू में सबसे कम 88.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बंदरा में 91, औराई में 103.80, बोचहां में 154.80, गायघाट में 122.40, कुढ़नी में 151, मड़वन में 150, मीनापुर में 122.40, मोतीपुर में 131.40, मुशहरी में 164.20, सरैया में 140 और कांटी में 149.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

धान को मिली संजीवनी

जिला कृषि पदाधिकारी भारत भूषण ने बताया कि मानसून अभी सक्रिय है। पिछले दिनों हुई बारिश से धान की फसल को फायदा हुआ है। हथिया नक्षत्र में बची फसलों को इस बारिश से काफी राहत मिली है।

जून से अगस्त तक हुई बारिश की कमी की पूरी भरपाई संभव नहीं है, लेकिन सितंबर की बारिश ने खेतों की स्थिति को काफी हद तक संभाला है। किसानों को सिंचाई के लिए डीजल अनुदान समेत अन्य स्तरों पर भी सहयोग दिया जा रहा है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article छपरा-मुजफ्फरपुर के बीच बनेगा 3.86 किमी लंबा पुल, 49 एकड़ जमीन अधिग्रहण का रास्ता साफ; इन इलाकों को होगा फायदा
Next Article वाल पुट्टी के बोरों में छिपा रखीं थी स्कॉच और व्हिस्की की पेटियां, पंजाब से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही थी शराब
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खूंटी में पुलिस महकमे में फेरबदल, तीन निरीक्षकों का तबादला; देखें सूची
September 27, 2026
शिक्षक नियुक्ति मामले में JSSC और झारखंड सरकार ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को सौंपा जवाब, सुनवाई 4 अक्टूबर से
September 27, 2026
SIR के लपेटे में धनबाद मेयर संजीव सिंह, उनकी पत्नी रागिनी सिंह और माता कुंती देवी; तीनों को मिला नोटिस
September 27, 2026
नेतरहाट प्रवेश परीक्षा की नई तिथि घोषित, अब 6 दिसंबर को होगा एग्जाम
September 27, 2026

You Might Also Like

मुजफ्फरपुरबिहार

12वीं पास कर तैयारी के लिए आया था मुजफ्फरपुर, तीन दिन बाद नदी में मिला शव

By AMRIT RAJ
बिहार

पश्चिम चंपारण : आठ घंटे बंद रहा रेलवे समपार फाटक, रास्ता खुलने के इंतजार में परेशान रहे लोग

By AMRIT RAJ
भागलपुरबिहार

विक्रमशिला सेतु को सुधारने की प्रोसेस शुरू, नोजल डालकर भरी जा रहीं स्लैब की दरारें; 30 सितंबर से बेली ब्रिज बंद 

By AMRIT RAJ
बिहारशिक्षा

Bihar School Librarian Exam: पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी; इन अभ्यर्थियों को मिलेगी छूट

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?