राजमहल/साहिबगंज। राजमहल थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत आदेश के आलोक में थाना कांड संख्या 120/21, दिनांक 25 मई 2021 के अभियुक्त अमीर शेख के घर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मामला धारा 302 भादवि के तहत दर्ज है। अभियुक्त अमीर शेख, पिता हाकिम शेख, निवासी खरदिघी, राजमहल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अभियुक्त के आवास समेत सार्वजनिक रूप से दिखाई देने वाले स्थान पर ढोल-नगाड़े के साथ विधिवत इश्तेहार चिपकाया। साथ ही आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के निर्देश के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी।



