• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > JTET Exam 2026 देने वालों का इंतजार खत्म! 1 नवंबर हो सकती है परीक्षा

JTET Exam 2026 देने वालों का इंतजार खत्म! 1 नवंबर हो सकती है परीक्षा

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/26 at 12:25 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

JTET 2026 परीक्षा की नई तारीख का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खास खबर. 11 अक्टूबर की परीक्षा अब 1 नवंबर को हो सकती है. JAC जल्द आधिकारिक घोषणा करेगा.

JTET Exam 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. 11 अक्टूबर को प्रस्तावित परीक्षा अब नहीं होगी. हाईकोर्ट में हुई हालिया सुनवाई के दौरान झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने पहले दी गई समयसीमा में बदलाव की जानकारी देते हुए 1 नवंबर को परीक्षा कराने की संभावित तारीख बतायी है. हालांकि, JAC की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है. संकेत हैं कि सितंबर के अंत या अक्टूबर के पहले सप्ताह तक नई परीक्षा तिथि की औपचारिक घोषणा की जा सकती है.

Contents
हाईकोर्ट में बदली गयी परीक्षा की टाइमलाइनएडमिट कार्ड और रिजल्ट की संभावित टाइमलाइनदूसरे राज्यों के अभ्यर्थी भी होंगे शामिल10 साल बाद बढ़ी परीक्षा की अहमियत

हाईकोर्ट में बदली गयी परीक्षा की टाइमलाइन

JTET का पूरा मामला फिलहाल हाईकोर्ट की निगरानी में चल रहा है. इससे पहले JAC ने अदालत में दाखिल टाइमलाइन में 11 अक्टूबर को परीक्षा और दिसंबर में रिजल्ट देने की बात कही थी. अब हालिया सुनवाई में परिषद ने अदालत को बताया कि परीक्षा निर्धारित तिथि पर कराना संभव नहीं है और इसके लिए कुछ अतिरिक्त समय चाहिए. सुनवाई के दौरान JAC ने 1 नवंबर को परीक्षा आयोजित करने की संभावित तिथि अदालत के सामने रखी. अदालत में दी गई इस जानकारी के बाद अभ्यर्थियों के बीच नई संभावित तारीख को लेकर चर्चा तेज हो गई है, लेकिन अंतिम फैसला आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही माना जाएगा. अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार

JAC की ओर से अभी नई तिथि की अधिसूचना जारी नहीं हुई है. परिषद को विज्ञप्ति के माध्यम से परीक्षा की नई तारीख घोषित करनी है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह घोषणा सितंबर के अंत या अक्टूबर के पहले सप्ताह तक किसी भी दिन की जा सकती है. यानी फिलहाल अभ्यर्थियों को 1 नवंबर को संभावित परीक्षा तिथि मानकर तैयारी जारी रखने की सलाह दी जा रही है, जबकि अंतिम पुष्टि JAC की आधिकारिक सूचना से होगी.

एडमिट कार्ड और रिजल्ट की संभावित टाइमलाइन

यदि परीक्षा 1 नवंबर को होती है तो एडमिट कार्ड लगभग 15 अक्टूबर के आसपास जारी होने की संभावना है. वहीं रिजल्ट दिसंबर अंत तक जारी करने की बात पहले की तरह बरकरार रखी गई है. यानी परीक्षा की तिथि में बदलाव जरूर हुआ है, लेकिन परिणाम जारी करने की समयसीमा में फिलहाल कोई बदलाव नहीं बताया गया है.

दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी भी होंगे शामिल

JTET में इस बार केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के अभ्यर्थी भी शामिल होंगे. परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की संख्या पहले की तुलना में काफी बढ़ी है. बताया गया कि भर्ती प्रक्रिया 2024 में शुरू हुई थी, जब करीब 3 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. बाद में पहले से आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा शुल्क नहीं देना पड़ा और नए आवेदन भी जुड़े. इसके बाद अभ्यर्थियों की संख्या बढ़कर लगभग 4.5 लाख तक पहुंच गई है.

10 साल बाद बढ़ी परीक्षा की अहमियत

JTET लंबे अंतराल के बाद आयोजित हो रही है, इसलिए इसकी अहमियत और बढ़ गई है. बड़ी संख्या में कार्यरत शिक्षक और पारा शिक्षक भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. इसके पीछे एक कारण यह भी है कि पात्रता परीक्षा पास करने पर उन्हें निर्धारित लाभ और मानदेय से जुड़ी सुविधाएं मिल सकती हैं.सहायक आचार्य भर्ती से भी जुड़ी है परीक्षा

JTET का सीधा संबंध राज्य में प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में सहायक आचार्य भर्ती से भी जुड़ा हुआ है. पहले हुई सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई थी कि अगली सहायक आचार्य नियुक्ति JTET आयोजित होने के बाद ही आगे बढ़ेगी. इसी वजह से यह परीक्षा केवल पात्रता परीक्षा नहीं, बल्कि हजारों अभ्यर्थियों के लिए सरकारी शिक्षक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है. फिलहाल सबसे अहम बात यही है कि 11 अक्टूबर की जगह 1 नवंबर संभावित नई तिथि के रूप में सामने आई है, जबकि अंतिम फैसला JAC की आधिकारिक अधिसूचना के बाद ही स्पष्ट होगा.


Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article भारी बारिश से उफान पर रांची के झरने: हुंडरू, जोन्हा और सीता फॉल जाने से पहले पढ़ें DC का यह सख्त आदेश
Next Article झारखंड में 27 सितंबर को भी गरज-चमक के साथ होगी बारिश, जानें कब से बदलेगा मौसम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार
September 26, 2026
सूड़ी नदी में डूबे 40 वर्षीय मेघराय हेंब्रम, NDRF ने शुरू की तलाश
September 26, 2026
मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन की खौफनाक तस्वीर : ब्रिज की दीवार तोड़ हवा में झूल गया हाइवा; वजन थोड़ा भी आगे झुकता तो
September 26, 2026
झारखंड के डॉक्टरों की कल रांची में बड़ी बैठक: सुरक्षा, एसीपी और नियमित नियुक्ति पर बनेगा एक्शन प्लान
September 26, 2026

You Might Also Like

साहिबगंजझारखंड

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

सूड़ी नदी में डूबे 40 वर्षीय मेघराय हेंब्रम, NDRF ने शुरू की तलाश

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

झारखंड के डॉक्टरों की कल रांची में बड़ी बैठक: सुरक्षा, एसीपी और नियमित नियुक्ति पर बनेगा एक्शन प्लान

By Priyanka Kumari
झारखंडदेश और दुनिया

सरकार से वार्ता विफल, बैंक यूनियनों का हड़ताल का ऐलान, जानें किन सेवाओं पर पड़ेगा असर

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?