• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > दरभंगा एम्स के आसपास भूमाफिया का जाल, 5 लाख की जमीन 1 करोड़ में, इस तरह चल रहा खेल

दरभंगा एम्स के आसपास भूमाफिया का जाल, 5 लाख की जमीन 1 करोड़ में, इस तरह चल रहा खेल

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/25 at 10:22 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

दरभंगा एम्स के पास भूमाफिया सक्रिय हैं, जो गरीब किसानों से कम दाम पर जमीन खरीदकर उसे 20 गुना अधिक कीमत पर बेच रहे हैं। हाल ही में शिवपुरी मोहल्ले में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी हुई।

दरभंगा। निर्माणाधीन दरभंगा एम्स के पास जमीन की कीमत आसमान छूने के साथ ही भूमाफिया हावी हो गए हैं। शोभन-एकमी बाइपास के पास बन रहे एम्स के आसपास की जमीन अब उसके असली मालिक नहीं, बल्कि भूमाफिया बेचते और कब्जा कराते हैं।

Contents
गरीब और कमजोर लोगों की जमीन पर भू माफिया की नजरकर लिया जमीन पर कब्जा, अब देता है धमकी

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से एम्स के गेट का निर्माण हुआ है उसके बाद से एम्स के चारों ओर दो किलो मीटर के दायरे में जमीन खरीदने के लिए असली मालिक से कम कीमत पर एग्रीमेंट करा लिया जाता है ।

इसके बाद भूमाफिया उसे ऊंची कीमत पर बेचने के लिए रसूखदार ,व्यापारी ,चिकित्सक आदि की तलाश में जुट जाते हैं। वहीं जमीन पर कब्जा होते ही जमीन की कीमत 20 गुणा तक बढ़ा कर बेच देते हैं।

भू-माफिया एम्स के आस पास की जमीन के पास झोपड़ी ओर एस्बेस्टसनुमा घर बना कर कार्यालय भी चलाते है । उस झोपड़ी में चाय ,पानी ,नाश्ता ,कुर्सी ,टेबल ,पंखा की भी व्यवस्था रहती है। इसी को लेकर भू-माफिया के अलग अलग कई गिरोह सक्रिय हैं।

गरीब और कमजोर लोगों की जमीन पर भू माफिया की नजर

सामाजिक कार्यकर्ता मुकुंद चौधरी ने बताया कि भू माफिया की नजर खासतौर से गरीब और कमजोर लोगों की जमीन पर रहती है। भू-स्वामियों से दो से पांच लाख रुपये प्रति कट्ठा में एग्रीमेंट करा लेते हैं और फिर उसी जमीन की मिट्टीकरण कर, बाउंड्री देकर 60 लाख से एक करोड़ रुपये प्रति कट्ठा तक में बेच रहे हैं।

बुधवार को एम्स स्थित शिवपुरी मोहल्ले में एक ही जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान लहेरियासराय थाना छेत्र के इमामबारी निवासी विजय भगत को को गोली लग गई, जो गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज अल्लपट्टी स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है।

दो गुटों में गोलीबारी के दौरान जमीन पर बनी चहारदीवारी को भी गिरा दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस ऐसे तत्वों पर लगाम लगाने में नाकाम है।

कर लिया जमीन पर कब्जा, अब देता है धमकी

शिवपुरी के एक भू-स्वामी ने बताया कि मेरी जमीन है, लेकिन माफिया ने उस पर कब्जा कर रखा है। हम जाते हैं तो धमकाता है। कहता है- जितना दिया है उतना ले लो, नहीं तो वह भी नहीं मिलेगा।

एक अन्य पीड़ित ने कहा कि मेरी जमीन पर रातों-रात मिट्टी भरकर बाउंड्री कर लिया है और फिर बाहर के लोगों को बेच दिया है।पुलिस समय पर नहीं आती। जीवित रहना है तो चुप रहना पड़ता है ।

सदर एसडीपीओ एसके सुमन ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जमीन माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही सभी को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

अभी राज्य सरकार ने एम्स के आस पास के जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लग रखी है। ऐसे में फिलहाल एम्स के आसपास जमीन लेने से पहले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article नौकरी का इंतजार छोड़ YouTube से सीखा मशरूम उत्पादन, भोजपुर के युवक ने गांव में बना डाली आधुनिक यूनिट
Next Article बिहार के सरकारी स्कूलों में कॉरपोरेट जैसा सिस्टम, हर महीने चुने जाएंगे ‘पैरेंट्स, टीचर्स और स्टूडेंट ऑफ द मंथ’,
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खराब मौसम ने थामी रांची की हवाई सेवा, आसमान में चक्कर काट रहे विमान; पुणे-कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट डाइवर्ट
September 25, 2026
रिनपास में शुरू होगी बच्चों के लिए 20 बेड की स्पेशल यूनिट, मोबाइल की लत से लेकर मानसिक बीमारियों का होगा इलाज
September 25, 2026
दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर रांची रेलवे की बड़ी तैयारी; यात्रियों के पास जाकर कटेगा टिकट
September 25, 2026
झारखंड में BJP का बड़ा दांव! अब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर तैयार होगी जीत की रणनीति
September 25, 2026

You Might Also Like

बिहार

कुशीनगर में गंडक नदी की बाढ़ का खतरा, नेपाल में भारी बारिश से हाई अलर्ट

By AMRIT RAJ

गया: मध्य विद्यालय मसूरीबार में कमरों का अकाल, एक ही कमरे में बैठ रहे कई क्लास के बच्चे

By AMRIT RAJ
जमुईबिहार

जमुई डबल मर्डर के बाकी 3 हत्यारे कहां हैं? 23 साल बाद गनौरी ग‍िरफ्तार, बैड टच के आरोपित नंदन यादव के पिता हैं गनौरी

By AMRIT RAJ

गया जी जाने से पहले गांव में निकाली जाती है फेरी, भोजपुर में पूर्वजों के कर्ज से जुड़ी है यह अनोखी परंपरा

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?