राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इसे हृदयविदारक क्षति बताया और परिवार के प्रति संवेदना जताई.
रांची. भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह के जमशेदपुर में हुए सड़क हादसे में निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.
डॉ वर्मा ने इसे अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक क्षति बताया. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में संतान को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता.
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और परिवार के प्रति जतायी संवेदना
इस कठिन घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं मंत्री और उनके शोकाकुल परिवार के साथ हैं. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत तृषा सिंह की आत्मा की शांति और परिवार को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. साथ ही, हादसे में जान गंवाने वाले अन्य लोगों के परिजनों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की.



