भाजपा ने देशभर में नियुक्त किए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी, यूपी में विनोद तावड़े प्रभारी
साहिबगंज। संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी की जारी सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश के लिए विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया गया है, जबकि डॉ. प्रदीप वर्मा और राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा समेत चार नेताओं को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

अनंत ओझा को यूपी संगठन में नई जिम्मेदारी
राजमहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके अनंत ओझा को उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में पार्टी की संगठनात्मक जिम्मेदारी मिली है। भाजपा की ओर से जारी सूची में उनका नाम उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारियों में शामिल है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी और डॉ. प्रदीप वर्मा को भी सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
झारखंड के डॉ. प्रदीप वर्मा भी यूपी टीम में
झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा को भी उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है। भाजपा की नई संगठनात्मक सूची में उत्तर प्रदेश के लिए प्रभारी-सह-प्रभारियों की टीम में दोनों झारखंड नेताओं को स्थान मिला है।
साहिबगंज और राजमहल क्षेत्र के राजनीतिक-संगठनात्मक संदर्भ में अनंत ओझा को मिली इस नई जिम्मेदारी को स्थानीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण नियुक्ति के रूप में देखा जा रहा है। अब वहीं सोशल मीडिया पर उन्हें इस नई जिम्मेदारी को लेकर ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी जा रही हैं।



