• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > छपरा की दीवारों पर दिखेगा स्वच्छता का संदेश, 48 हजार वर्गफीट में होगी वॉल पेंटिंग

छपरा की दीवारों पर दिखेगा स्वच्छता का संदेश, 48 हजार वर्गफीट में होगी वॉल पेंटिंग

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/23 at 9:37 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

छपरा नगर निगम शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर स्वच्छता और जन-जागरूकता संबंधी चित्रकारी कराएगा। कुल 48,250 वर्गफीट क्षेत्र में 2डी और 3डी पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छ शहर और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

 छपरा। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की दीवारें अब सिर्फ ईंट-सीमेंट का हिस्सा नहीं रहेंगी, बल्कि स्वच्छता और जन-जागरूकता का संदेश भी देंगी। छपरा नगर निगम ने शहर की प्रमुख दीवारों को रंगों और चित्रों के माध्यम से आकर्षक बनाने की पहल की है। इसके तहत कचहरी रेलवे स्टेशन, साढ़ा ढाला ओवरब्रिज और राजेंद्र स्टेडियम की चहारदीवारी पर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से संबंधित चित्रकारी कराने की योजना है।

Contents
तीन प्रमुख स्थलों पर बदलेगी तस्वीरटू डी से लेकर थ्री डी चित्रकारी तक26 सितंबर तक जमा होगा कोटेशन28 सितंबर को खोला जाएगा कोटेशन

तीन प्रमुख स्थलों पर बदलेगी तस्वीर

इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने अल्पकालीन कोटेशन आमंत्रण किय। जिसके अनुसार कचहरी रेलवे स्टेशन परिसर में 5,670 वर्ग फुट, साढ़ा ढाला ओवरब्रिज पर 5,690 वर्ग फुट और राजेंद्र स्टेडियम की चहारदीवारी पर 36,890 वर्ग फुट क्षेत्र में दीवार चित्रकारी कराई जानी है। इस तरह कुल 48,250 वर्गफीट क्षेत्र में काम कराने की योजना है।

टू डी से लेकर थ्री डी चित्रकारी तक

दीवारों पर टू डी (द्वि-आयामी) और थ्री डी (त्रि-आयामी) चित्रकारी के माध्यम से स्वच्छता, साफ-सफाई और जन-जागरूकता से जुड़े संदेश प्रदर्शित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य शहर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक बनाने के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। 

चित्रों और संदेशों के जरिए नागरिकों को साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया जाएगा। चित्रकारी में स्वच्छ शहर, कचरा प्रबंधन, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को प्रमुखता दी जा सकती है। 

नगर निगम की यह पहल शहर की दीवारों को जागरूकता का माध्यम बनाने के साथ सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण में भी मददगार होगी। प्रमुख स्थानों पर आकर्षक चित्र और संदेश राहगीरों का ध्यान खींचेंगे और उन्हें स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करेंगे।

26 सितंबर तक जमा होगा कोटेशन

नगर निगम ने इच्छुक चित्रकारों, फर्मों और एजेंसियों से निर्धारित शर्तों के अधीन कोटेशन आमंत्रित किया है। कोटेशन 24 सितंबर से 26 सितंबर की शाम चार बजे तक कार्यालय छपरा नगर निगम में जमा किया जा सकता है। कोटेशन में द्वि-आयामी और त्रि-आयामी दीवार चित्रकारी के लिए प्रति वर्ग फुट दर उपलब्ध कराने को कहा गया है।

28 सितंबर को खोला जाएगा कोटेशन

प्राप्त कोटेशन 28 सितंबर की शाम 4:30 बजे छपरा नगर निगम कार्यालय में खोले जाएंगे। नगर निगम के अनुसार योजना से संबंधित विशेष जानकारी के लिए इच्छुक लोग कार्य अवधि में नगर निगम कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। 

निविदा की विस्तृत जानकारी बिहार सरकार के विभागीय पोर्टल-state.bihar.gov.in/prdbihar पर उपलब्ध कराई गई है। योजना पूरी होने के बाद शहर के इन प्रमुख स्थलों पर दीवारें स्वच्छता के संदेश के साथ-साथ छपरा की सार्वजनिक जगहों की बदली हुई तस्वीर भी पेश करेंगी।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मछली पालन से होगी बंपर कमाई: बिहार सरकार दे रही है मुफ्त ट्रेनिंग, सिर्फ 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस
Next Article झारखंड में चार दिन 23 से 26 सितंबर भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डिप्रेशन सक्रिय
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरपुर में ओवरटेक को लेकर ऑटो चालक और बाइक सवार भिड़े, चाबी से सिर पर किया वार
September 23, 2026
Bihar Kal Ka Mausam: 24 सितंबर को बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी जारी
September 23, 2026
दशहरा-दीपावली में घर आना पड़ेगा महंगा! रांची की फ्लाइट का किराया 25 हजार के पार, देखें किस रूट पर कितना खर्च
September 23, 2026
कोडरमा में करम डाल विसर्जन के लिए नदी पहुंचे थे ग्रामीण, अचानक भंवरों ने बोला हमला; बच्चों समेत दर्जनों लोग घायल
September 23, 2026

You Might Also Like

बिहार

मुजफ्फरपुर में ओवरटेक को लेकर ऑटो चालक और बाइक सवार भिड़े, चाबी से सिर पर किया वार

By AMRIT RAJ
बिहारमौसम

Bihar Kal Ka Mausam: 24 सितंबर को बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी जारी

By AMRIT RAJ
भागलपुरबिहार

भागलपुर के 21 मॉडल स्कूलों में शिक्षक बनेंगे प्रशासनिक अधिकारी; डीडीसी पढ़ाएंगे इतिहास, डीएसओ सिखाएंगे Politics

By AMRIT RAJ
बिहार

सासाराम में अब नाली-सड़क से आगे विकास की तैयारी, गोला बाजार में बनेगा मल्टी कॉम्पलेक्स; पार्क भी होगा विकसित

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?