बीपीएसएससी द्वारा बिहार एसआई भर्ती परीक्षा को रद करने का फैसला लिया गया है। आयोग द्वारा नई एग्जाम डेट की घोषणा बाद में की जाएगी।
नई दिल्ली। बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए 27 मई 2026 को आयोजित हुई परीक्षा को रद कर दिया है। आयोग द्वारा यह जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। हालांकि, आयोग द्वारा परीक्षा रद करने का कारण नहीं बताया गया है और अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा कैंसल होने की जानकारी दी है।
परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत के बाद आयोग ने उठाया कदम
जानकारी के लिए बता दें कि दारोगा के 1799 पदों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 मई को करवाया गया था जिसके बाद ही अभ्यर्थी इसमें धांधली के आरोप लगा रहे थे। इसके बाद ईओयू ने मामले की जांच शुरू की। ईओयू ने दारोगा भर्ती परीक्षा की प्राथमिक जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी, जिसके बाद परीक्षा रद करने का आदेश आयोग के स्तर से जारी किया गया है।



