• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > बिहार: जनसेवा एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, महिला यात्री ने चलती ट्रेन में दिया बेटे को जन्म

बिहार: जनसेवा एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, महिला यात्री ने चलती ट्रेन में दिया बेटे को जन्म

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/23 at 9:26 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

जनसेवा एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला ने मैरवा-सिवान के बीच चलती ट्रेन में बेटे को जन्म दिया। रेसुब चौकी की टीम और सहयात्रियों की मदद से जच्चा-बच्चा को दारौंदा स्टेशन पर मेडिकल सहायता मिली और वे स्वस्थ हैं।

दारौंदा (सिवान)। जनसेवा एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला ने मंगलवार की सुबह मैरवा-सिवान के बीच चलती ट्रेन में बेटे को जन्म दिया। महिला अकेले यात्रा कर रही थी। प्रसव की सूचना मिलते हीं रेसुब चौकी की टीम ने तत्काल मेडिकल सहायता की व्यवस्था की।

दारौंदा स्टेशन पहुंचने पर जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के महिला वार्ड में भर्ती कराया गया। चिकित्सक के अनुसार दोनों स्वस्थ हैं। महिला यात्री मधेपुरा थाना क्षेत्र के गोठेला निवासी ऋषिदेव की पत्नी लाली कुमारी है। वह ब्यास से सहरसा जंक्शन जा रही थी।

6:15 बजे रेसुब कंट्रोल वाराणसी से सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 14618 जनसेवा एक्सप्रेस के पीछे से नौवें कोच में महिला का प्रसव हुआ है।

सूचना मिलते ही वे कांस्टेबल रामजी यादव के साथ स्ट्रेचर लेकर प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंचे और स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। इसके बाद एंबुलेंस को सूचना दी गई।

ट्रेन करीब 6:23 बजे दारौंदा स्टेशन पहुंची। कोच संख्या 216148/सी से सहयात्रियों की मदद से महिला और नवजात को उतारा गया। इसी कोच में परिवार के साथ यात्रा कर रहे धर्मेंद्र पासवान ने महिला की स्थिति देखकर अपनी यात्रा छोड़कर मदद की। उन्होंने 139 पर भी मेडिकल सहायता की सूचना दी थी।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article दहला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुनील, महासचिव घोकू
Next Article Bihar Daroga Exam Cancelled: बड़ी खबर! BPSSC ने बिहार दरोगा मुख्य परीक्षा की रद, गड़बड़ी की शिकायत के बाद आयोग का फैसला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरपुर में ओवरटेक को लेकर ऑटो चालक और बाइक सवार भिड़े, चाबी से सिर पर किया वार
September 23, 2026
Bihar Kal Ka Mausam: 24 सितंबर को बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी जारी
September 23, 2026
दशहरा-दीपावली में घर आना पड़ेगा महंगा! रांची की फ्लाइट का किराया 25 हजार के पार, देखें किस रूट पर कितना खर्च
September 23, 2026
कोडरमा में करम डाल विसर्जन के लिए नदी पहुंचे थे ग्रामीण, अचानक भंवरों ने बोला हमला; बच्चों समेत दर्जनों लोग घायल
September 23, 2026

You Might Also Like

बिहार

मुजफ्फरपुर में ओवरटेक को लेकर ऑटो चालक और बाइक सवार भिड़े, चाबी से सिर पर किया वार

By AMRIT RAJ
बिहारमौसम

Bihar Kal Ka Mausam: 24 सितंबर को बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी जारी

By AMRIT RAJ
भागलपुरबिहार

भागलपुर के 21 मॉडल स्कूलों में शिक्षक बनेंगे प्रशासनिक अधिकारी; डीडीसी पढ़ाएंगे इतिहास, डीएसओ सिखाएंगे Politics

By AMRIT RAJ
बिहार

सासाराम में अब नाली-सड़क से आगे विकास की तैयारी, गोला बाजार में बनेगा मल्टी कॉम्पलेक्स; पार्क भी होगा विकसित

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?