साहिबगंज। संवाददाता। दहला दुर्गा पूजा समिति की बैठक सोमवार देर रात दुर्गा मंदिर प्रांगण में हुई। अध्यक्षता सुनील सिन्हा ने की। बैठक में भव्य दुर्गा पूजा आयोजन और पूजा के बाद मंदिर निर्माण पर चर्चा हुई। पूजा का बजट करीब सात लाख रुपये रखा गया है। इसमें प्रतिमा, पंडाल, विद्युत सज्जा, विसर्जन जुलूस, भोग व झांकी शामिल होगी। सर्वसम्मति से सुनील सिन्हा अध्यक्ष, आनंद कुमार चौधरी उर्फ घोकू महासचिव, लक्ष्मण कुमार यादव सचिव और नीरज कुमार पांडे कोषाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर भी सदस्यों का चयन किया गया। मौके पर स्थानीय श्रद्धालु मौजूद थे।



