• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > बहुबाजार-पटेल चौक कनेक्टिंग फ्लाईओवर: 2.18 एकड़ का अधिग्रहण, सिरमटोली-मेकॉन व कोकर-योगदा मार्ग भी जुड़ेगा

बहुबाजार-पटेल चौक कनेक्टिंग फ्लाईओवर: 2.18 एकड़ का अधिग्रहण, सिरमटोली-मेकॉन व कोकर-योगदा मार्ग भी जुड़ेगा

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/22 at 10:06 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

रांची में बहुबाजार-पटेल चौक कनेक्टिंग फ्लाईओवर के लिए 2.1889 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है, जो सिरमटोली-मेकॉन और कोकर-योगदा सत्संग आश्रम फ्लाईओवर को जोड़ेगा।

रांची। बहुबाजार से पटेल चौक तक प्रस्तावित कनेक्टिंग फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 2.1889 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। जिला भू-अर्जन कार्यालय के दस्तावेज में जमीन के अलग-अलग प्लॉट और संबंधित रैयतों का विवरण दर्ज है।

Contents
रैयतों को दिया गया धारा-37 का नोटिसफ्लाईओवर से शहर के यातायात को मिलेगी राहत

अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत हितबद्ध रैयतों को भूमि अधिग्रहण अधिनियम की धारा-37 के तहत नोटिस उपलब्ध कराया गया है। मुआवजा भुगतान के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन जमा नहीं किए जाने के कारण जमीन और संरचना के मुआवजे का भुगतान नहीं हो सका है। करीब 1.25 किलोमीटर लंबे इस कनेक्टिंग फ्लाईओवर की योजना सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर को पटेल चौक और कोकर-योगदा सत्संग आश्रम फ्लाईओवर को बहुबाजार से जोड़ने की है। इससे शहर के व्यस्त मार्गों के बीच संपर्क बेहतर होने और यातायात को सुगम बनाने की उम्मीद है करीब 1.25 किलोमीटर लंबे इस कनेक्टिंग फ्लाईओवर की योजना सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर को पटेल चौक और कोकर-योगदा सत्संग आश्रम फ्लाईओवर को बहुबाजार से जोड़ने की है। इससे शहर के व्यस्त मार्गों के बीच संपर्क बेहतर होने और यातायात को सुगम बनाने की उम्मीद है पांच क्षेत्रों की जमीन होगी अधिग्रहित

जिला भू-अर्जन कार्यालय के दस्तावेज के अनुसार, अधिग्रहण के लिए वार्ड संख्या चार, पांच और छह के अलावा कांके और सिरम मौजा की जमीन चिह्नित की गई है। इसमें सबसे अधिक 0.9730 एकड़ जमीन सिरम मौजा की है।

वार्ड छह में 0.8708 एकड़, वार्ड पांच में 0.3079 एकड़ और वार्ड चार में 0.0330 एकड़ जमीन शामिल है। कांके मौजा में 0.0042 एकड़ जमीन का अधिग्रहण प्रस्तावित है। वार्ड चार में प्लॉट संख्या 1703 की जमीन दर्ज है।

वार्ड पांच में प्लॉट संख्या 1004, 975, 950, 946 और 941 का उल्लेख है। वहीं, वार्ड छह में प्लॉट संख्या 827, 825, 822, 823, 522, 518, 517 और 503 समेत कई प्लॉट शामिल हैं। सिरम मौजा में भी विभिन्न आरएस और एमएस प्लॉटों की जमीन अधिग्रहण के दायरे में है।

रैयतों को दिया गया धारा-37 का नोटिस

दस्तावेज में स्पष्ट किया गया है कि अधिग्रहित जमीन के संबंध में हितबद्ध रैयतों को धारा-37 का नोटिस उपलब्ध करा दिया गया है। इसके बावजूद मुआवजा भुगतान के लिए संबंधित रैयतों की ओर से अंचल कार्यालय में आवेदन जमा नहीं किया गया है।

इसी कारण अधिग्रहित जमीन और उस पर मौजूद संरचनाओं के मुआवजे का भुगतान नहीं हो सका है। नोटिस के तहत निर्धारित प्रक्रिया के तहत मुआवजा भुगतान के लिए आवेदन करना होगा । ऐसे में संबंधित रैयतों को मुआवजे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवश्यक आवेदन और दस्तावेज जमा करने होंगे।

फ्लाईओवर से शहर के यातायात को मिलेगी राहत

बहुबाजार-पटेल चौक कनेक्टिंग फ्लाईओवर को रांची के प्रमुख फ्लाईओवरों को जोड़ने वाली परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। इसके निर्माण से सिरमटोली-मेकॉन और कोकर की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को बहुबाजार और पटेल चौक के बीच बेहतर संपर्क मिल सकेगा। इसे इसी वर्ष पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन धीमी गति से काम होने के कारण अगले वर्ष ही अब पूरा हो सकेगा।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रांची में जाम और हादसों पर से मिलेगी मुक्ति, सड़कों पर बने 38 जानलेवा कट्स होंगे बंद
Next Article झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची समेत कई जिलों में 27 सितंबर तक भारी बारिश और बिजली का अलर्ट
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बरहरवा के इन गांवों में सुधरेंगे तालाब, जल संरक्षण को मिलेगी रफ्तार
September 22, 2026
Bihar MLC Election 2026: शेखपुरा के 4339 मतदाता चुनेंगे विधान पार्षद, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
September 22, 2026
JDU प्रदेश अध्यक्ष के ‘छिटपुट’ वाले बयान पर भड़के प्रशांत किशोर, पूछा- आखिर गंभीर अपराध किसे कहते हैं?
September 22, 2026
बरहरवा में दिखेगा अजंता शैली का जादू; कुशवाहा टोला दुर्गा पूजा की 50वीं वर्षगांठ पर भव्य स्वर्ण जयंती समारोह.
September 22, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

बरहरवा के इन गांवों में सुधरेंगे तालाब, जल संरक्षण को मिलेगी रफ्तार

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

बरहरवा में दिखेगा अजंता शैली का जादू; कुशवाहा टोला दुर्गा पूजा की 50वीं वर्षगांठ पर भव्य स्वर्ण जयंती समारोह.

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

गजब की ‘जुगाड़’: साहेबगंज में चोरी की बाइक का इंजन लगाया गन्ने का जूस निकालने वाली गाड़ी में, पुलिस भी हैरान.

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

तालझारी में करमा पर्व की धूम, भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने रखा व्रत

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?