• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > 10 हजार युवाओं को नौकरी का वादा, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने खोला रोजगार का कार्ड

10 हजार युवाओं को नौकरी का वादा, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने खोला रोजगार का कार्ड

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/20 at 9:07 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

जन सुराज पार्टी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसमें पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दिव्या ज्योति शामिल हैं। प्रशांत किशोर ने शिक्षकों की 3 प्रमुख मांगों को पूरा करने का वादा क‍िया।

 पटना। बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों के चुनाव को लेकर जन सुराज ने रविवार को पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए।

Contents
शिक्षकों को एक मंच पर लाने की तैयारीस्नातक क्षेत्रों में 10 हजार रोजगार का दावा

पार्टी के सूत्रधार और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर प्रत्याशियों की घोषणा की।

जन सुराज ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दिव्या ज्योति, दरभंगा शिक्षक से एसपी राय, दरभंगा स्नातक से रवीन्द्र यादव, सारण शिक्षक से आफाक अहमद और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन को उम्मीदवार बनाया है।

तिरहुत शिक्षक, तिरहुत स्नातक और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की घोषणा अगले तीन-चार दिनों में करने की बात प्रशांत किशोर ने कही।

शिक्षकों को एक मंच पर लाने की तैयारी

प्रशांत किशोर ने कहा कि शिक्षकों की भर्ती, वेतनमान, गैर-शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी और वित्त रहित-वित्त पोषित संस्थानों से जुड़े मुद्दे लंबे समय से उठते रहे हैं।

उनके अनुसार, अलग-अलग शिक्षक संगठनों को एक साथ लाकर संघर्ष समिति बनाने की दिशा में जन सुराज काम करेगी।

उन्होंने अगले दो-तीन वर्षों तक शिक्षकों के साथ मिलकर तीन प्रमुख मांगों को उठाने की घोषणा की। इनमें सातवां वेतनमान लागू करना, वित्त रहित एवं वित्त पोषित शिक्षकों को शिक्षकों की श्रेणी में समायोजित करना और गैर-शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी के लिए मानक तय करना शामिल है।

किशोर ने कहा कि ये मांगें केवल शिक्षक संगठनों की नहीं, बल्कि जन सुराज की भी मांग होंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इन मुद्दों को सरकार के सामने उठाएगी।

स्नातक क्षेत्रों में 10 हजार रोजगार का दावा

प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज का उम्मीदवार जीतकर विधान परिषद पहुंचेगा, वहां 10 हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने की जिम्मेदारी पार्टी, निर्वाचित प्रतिनिधि और मेरी की होगी।

उन्होंने इसे बांकीपुर में पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए घोषित रोजगार पहल से जोड़ते हुए कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के युवाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। 

प्रेस वार्ता में जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, किशोर कुमार मुन्ना, प्रदेश महासचिव सुभाष कुशवाहा, ललन यादव, ओबैदुर रहमान, सरवर अली, कुमार सौरभ, राकेश पटेल और मसीउद्दीन समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article CCL में भाई की जगह बहन को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, झारखंड हाई कोर्ट का अहम फैसला
Next Article पश्चिम चंपारण में सीएसपी संचालक के घर पुलिस की छापेमारी, नोट गिनने वाली दो मशीनें मिलीं
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बेनीडीह केकेसी साइडिंग गोलीकांड: 4 साल बाद जांच करने पहुंचेगी NHRC की टीम, CISF जवानों को उपस्थित रहने का निर्देश
September 20, 2026
64 टीमों के बीच कांटे की टक्कर, जानें किस टीम ने जीता लोहपिट्टी करम महोत्सव का खिताब
September 20, 2026
धनबाद के लोयाबाद में अचानक धंसी जमीन, 20 फीट गहरे गड्ढे में समाया मकान, देखें कैसे बची परिवार की जान
September 20, 2026
निरसा मुठभेड़: शूटर विजय उर्फ शिबू के स्वास्थ्य में सुधार, जानें कब भेजा जाएगा जेल
September 20, 2026

You Might Also Like

बिहार

वैशाली में ओवरलोड नाव के परिचालन पर शिकंजा, 6 घाटों पर तीन शिफ्ट में होगी निगरानी

By AMRIT RAJ
बिहार

अरवल में बाढ़ से फसल नुकसान का आकलन जारी, 33% से अधिक नुकसान पर मिलेगा ₹17000 प्रति हेक्टेयर तक अनुदान

By AMRIT RAJ
बिहार

खगड़िया के मथुरापुर रेल ढाला पर 77 करोड़ के ROB निर्माण पर ब्रेक; रेलवे से नहीं मिली डिजाइन की स्वीकृति, 20% हुआ काम

By AMRIT RAJ
बिहार

सड़क पर निकली बकरी को काटकर खा गए, अररिया में 7 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज  

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?