• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > CCL में भाई की जगह बहन को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, झारखंड हाई कोर्ट का अहम फैसला

CCL में भाई की जगह बहन को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, झारखंड हाई कोर्ट का अहम फैसला

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/20 at 9:06 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

 रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) को दिवंगत कोयला कर्मी की अविवाहित बहन को नियुक्ति देने का निर्देश दिया है।

अदालत ने कहा कि कोल कंपनियों के प्रविधान में संशोधन के बाद अविवाहित बहन को भी आश्रित की श्रेणी में शामिल किया गया है। ऐसे में यदि संशोधन प्रभावी होने के बाद निर्धारित अवधि के भीतर अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया गया है, तो केवल इस आधार पर नियुक्ति से इन्कार नहीं किया जा सकता कि कर्मचारी का निधन संशोधन से पहले हुआ था।

अदालत ने अनिता देवी और स्मृति कुमारी की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए सीसीएल के 22 मई 2024, 22 अगस्त 2024 और 19 मार्च 2025 के आदेशों को रद कर दिया। साथ ही सीसीएल को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता स्मृति कुमारी को छह सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र जारी किया जाए। 18 माह की अवधि में किया था आवेदन

मामला सीसीएल कर्मी अंशु उरांव की मृत्यु से जुड़ा है। अंशु उरांव की सेवा के दौरान तीन अगस्त 2023 को मृत्यु हो गई थी। उनकी मां अनिता देवी ने 20 दिसंबर 2023 को अपनी बेटी स्मृति कुमारी के लिए (एनसीडब्ल्यूए-XI के क्लाज 9.3.0 के तहत) अनुकंपा नियुक्ति का आवेदन किया था।सीसीएल ने उस समय यह कहते हुए आवेदन खारिज कर दिया था कि अविवाहित बहन को आश्रित की श्रेणी में शामिल करने का प्रविधान नहीं है। इसके बाद 11 जून 2024 को जेबीसीसीआइ की स्टैंडर्डाइजेशन कमेटी ने आश्रित की परिभाषा में संशोधन किया। इसमें अविवाहित बहन को भी आश्रित की श्रेणी में शामिल किया गया।

संशोधन के बाद स्मृति कुमारी की ओर से 18 जून 2024 को दोबारा आवेदन किया गया। लेकिन सीसीएल ने दोबारा दावा खारिज करते हुए कहा कि अंशु उरांव की मृत्यु तीन अगस्त 2023 को हुई थी, जबकि अविवाहित बहन को आश्रित की श्रेणी में 11 जून 2024 को शामिल किया गया।

सीसीएल के इस निर्णय को अपीलीय स्तर पर भी बरकरार रखा गया था। हाई कोर्ट ने कहा कि संशोधन 11 जून 2024 से प्रभावी हुआ और उसी तिथि से यह एनसीडब्ल्यूए-XI का हिस्सा बन गया।

इसलिए यदि अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन निर्धारित 18 माह की अवधि के भीतर किया गया है और आवेदन के समय संशोधित प्रविधान प्रभावी हो चुका था, तो उस आवेदन पर संशोधित प्रविधान के तहत विचार किया जाना चाहिए।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए CM सम्राट ने दिए 2.70 लाख, HAM ने सौंपा 11 लाख का चेक
Next Article 10 हजार युवाओं को नौकरी का वादा, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने खोला रोजगार का कार्ड
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मधेपुरा में पंचायत लेवल पर नशे के खिलाफ चलेगा अभियान, स्पेशल कमेटी रखेगी तस्करी पर नजर
September 20, 2026
बरहरवा में युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ, फिर विकसित भारत क्विज में दिखाया उत्साह
September 20, 2026
गुमानी स्टेशन पर रुकेगी इंटरसिटी ? सांसद से मिले लोग, सौंपा मांगपत्र
September 20, 2026
तीनपहाड़-बाबूपुर में 7 घंटे बिजली गुल, तार बदलने का होगा काम
September 20, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

बरहरवा में युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ, फिर विकसित भारत क्विज में दिखाया उत्साह

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

गुमानी स्टेशन पर रुकेगी इंटरसिटी ? सांसद से मिले लोग, सौंपा मांगपत्र

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

तीनपहाड़-बाबूपुर में 7 घंटे बिजली गुल, तार बदलने का होगा काम

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

विकसित भारत 2047 पर क्विज, साहिबगंज के छात्रों में दिखा उत्साह

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?