बोकारो। स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में निदेशक वित्त एवं लेखा पद के लिए 18 सितंबर शुक्रवार को आहूत साक्षात्कार की तिथि स्थगित कर दी गई है। यह निर्णय लोक उपक्रम चयन समिति के अध्यक्ष के अवकाश में जाने के कारण लिया गया है।
पद की अर्हता रखने वाले उम्मीदवारों का साक्षात्कार अब 21 सितंबर सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आनलाइन होगा। इसके बाद परिणाम की घोषणा शाम तक कर दी जाएगी।
सेल में निदेशक वित्त एवं लेखा पद के बीएसएल एसआरयू इकाई के सीजीएम फाइनेंस पीके मिश्रा सहित कुल 12 अधिकारी रेस में है। इनमें सेल कारपोरेट आफिस के ईडी अरूप मुखर्जी, राउरकेला इस्पात संयंत्र के सीजीएम फाइनेंस हफीक कुमार साय तथा गेल इंडिया कंपनी के ईडी पंकज भूटानी सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे है।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें सेल के नव चयनित डायरेक्टर फाइनेंस का कार्यकाल 9 मई 2026 से पांच साल के लिए प्रभावी होगा। वर्तमान समय में सेल के सीएमडी डा. अशोक कुमार पंडा के पास निदेशक वित्त एवं लेखा का अतिरिक्त प्रभार है।



