• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • रांची
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > रांची में चंदा मांगने के दौरान आदिवासी युवती से बदसलूकी, हंगामा के बाद SC-ST थाने में FIR दर्ज

रांची में चंदा मांगने के दौरान आदिवासी युवती से बदसलूकी, हंगामा के बाद SC-ST थाने में FIR दर्ज

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/17 at 12:14 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

रांची की बंगाली कॉलोनी में एक आदिवासी युवती से कथित अभद्र व्यवहार और जातिसूचक गाली-गलौज के बाद हंगामा हुआ। युवती की शिकायत पर एससी-एसटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसके बाद आदिवासी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

रांची। कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी में आदिवासी युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार और जातिसूचक गाली देने के विरोध में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि कॉलोनी पहुंचे। इस दौरान मोहल्ले के लोगों और संगठन के प्रतिनिधियों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही। 

Contents
एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जमीन की भी जांच कराने की मांग

जानकारी के अनुसार, कांटाटोली के नेताजी नगर में कुछ युवकों द्वारा चंदा मांगने के दौरान आदिवासी युवती के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया। 

एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई 

युवती का आरोप है कि इस दौरान कुछ मोहल्लेवासियों ने भी युवकों का समर्थन किया। घटना के बाद 13 सितंबर को युवती ने एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर समाज के लोगों से मदद की अपील की। 

वीडियो सामने आने के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि बंगाली कॉलोनी पहुंचे। यहां पीड़िता के समर्थन में पहुंचे लोगों और मोहल्लेवासियों के बीच तीखी बहस हुई। देखते ही देखते मामला गहमागहमी में बदल गया और काफी देर तक कॉलोनी में हंगामा होता रहा। 

पीड़िता ने कुछ गैर-आदिवासी लोगों के खिलाफ एससी-एसटी थाना में मामला दर्ज कराया है। इसमें जातिसूचक गाली देने, अभद्र व्यवहार करने और चरित्र हनन करने का आरोप लगाया गया है। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों को समझाने का प्रयास किया।

जमीन की भी जांच कराने की मांग

आदिवासी संगठनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही कॉलोनी जिस जमीन पर बसी है, उसकी भी जांच कराने की मांग उठाई। संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए और किसी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। 

मौके पर ज्योत्सना केरकेट्टा, अंशु लकड़ा, जास्मिन कच्छप, सेलिना लकड़ा, प्रेमशाही मुंडा, बाहा लिंडा, राकेश बड़ाईक, चार्ल्स मिंज, पार्षद कुलभूषण डुंगडुंग सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article खलारी के रोहिणी खदान में भारी ब्लास्टिंग से मचा हड़कंप, घर पर गिरा पत्थर; आक्रोशित ग्रामीणों ने ठप कराया काम
Next Article झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, चोपन से मधुपुर के बीच नई ट्रेन को मंजूरी; खलारी स्टेशन पर भी रुकेगी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल 
September 17, 2026
ओजोन परत संरक्षण के लिए विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
September 17, 2026
नेपाल के बीरगंज होटल से लेकर बोकारो तक फैली थी धांधली की तारें: JSSC CGL मामले में CID का बड़ा खुलासा
September 17, 2026
कोल इंडिया कर्मचारियों को ₹1 लाख का प्रोत्साहन, वैधानिक दक्षता प्रमाणपत्र हासिल करने पर मिलेगा लाभ
September 17, 2026

You Might Also Like

साहिबगंजझारखंड

पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

ओजोन परत संरक्षण के लिए विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

By AMRIT RAJ
झारखंड

नेपाल के बीरगंज होटल से लेकर बोकारो तक फैली थी धांधली की तारें: JSSC CGL मामले में CID का बड़ा खुलासा

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

कोल इंडिया कर्मचारियों को ₹1 लाख का प्रोत्साहन, वैधानिक दक्षता प्रमाणपत्र हासिल करने पर मिलेगा लाभ

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?