साहिबगंज। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर 12 सितंबर को साहिबगंज में जागरूकता रैली निकाली गई। सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. किरण माला, मनोचिकित्सक डॉ. अर्शी खानम एवं सदर प्रखंड प्रभारी डॉ. महमूद आलम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली पुराने सदर अस्पताल से बाटा रोड होते हुए गांधी चौक तक पहुंची। इस दौरान लोगों के बीच आत्महत्या रोकथाम से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए और नारे लगाकर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आत्महत्या की रोकथाम तथा लोगों, विशेषकर बच्चों और युवाओं में बढ़ते तनाव के प्रति जागरूकता फैलाना था। रैली में शहरी सहिया, स्कूली छात्राएं, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं चिकित्सक शामिल हुए।
आत्महत्या रोकथाम को लेकर साहिबगंज में निकली जागरूकता रैली
Leave a comment



