• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > दिल्ली में जामडीह के छऊ कलाकारों ने बिखेरी झारखंड की संस्कृति, विदेशी मेहमान हुए मुरीद, कह दी ये बात…

दिल्ली में जामडीह के छऊ कलाकारों ने बिखेरी झारखंड की संस्कृति, विदेशी मेहमान हुए मुरीद, कह दी ये बात…

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/11 at 1:44 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

ब्रिक्स समिट-2026 में झारखंड के छऊ कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से विदेशी मेहमानों का दिल जीत लिया। जानिए मानभूम शैली के छऊ नृत्य की पूरी कहानी।

खरसावां : दिल्ली में दुनिया के विभिन्न देशों से आये मेहमानों के बीच जब नगाड़ा और मांदर की थाप गूंजी, तो झारखंड की लोक संस्कृति जीवंत हो गयी. रंगीन मुखौटों से सजे कलाकारों ने मंच पर लयबद्ध भंगिमाओं, छलांग और युद्ध मुद्राओं के माध्यम से पौराणिक कथाओं को जीवंत कर दिया. मौका था 12 सितंबर से आयोजित होने वाले ब्रिक्स समिट-2026 को लेकर प्रगति मैदान स्थित नेशनल क्राफ्ट म्यूजियम एंड हस्तकला अकादमी परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का.

Contents
जामडीह गांव के कलाकारों ने जमाया रंगगणेश वंदना, महिषासुर मर्दिनी व तारकासुर वध पर दी प्रस्तुति

जामडीह गांव के कलाकारों ने जमाया रंग

अंतरराष्ट्रीय मंच पर सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड के जामडीह गांव के कलाकारों ने मानभूम शैली के छऊ नृत्य की प्रस्तुति देकर झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को देश-विदेश तक पहुंचाया. अंतरराष्ट्रीय कलाकार परेश प्रसाद पारित के नेतृत्व में ‘पुरुलिया छाऊ डांस एकेडमी’, जामडीह के कलाकारों ने 10 और 11 सितंबर को प्रस्तुतियां दीं. 12 सितंबर को भी दल प्रस्तुति देगा.

गणेश वंदना, महिषासुर मर्दिनी व तारकासुर वध पर दी प्रस्तुति

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई. इसके बाद महिषासुर मर्दिनी, तारकासुर वध और नृसिंह अवतार समेत धार्मिक कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दी गयीं. कलाकारों ने संवाद के बजाय शरीर की गति, मुद्राओं और विशाल मुखौटों के माध्यम से कथाओं को प्रस्तुत किया. नेशनल क्राफ्ट म्यूजियम परिसर स्थित ब्रिक्स बाजार में जामडीह के कलाकारों की पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक मुखौटे और लयबद्ध नृत्य दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने. विदेशी मेहमानों ने भारतीय लोक संस्कृति के इस अनूठे रूप को करीब से देखा. दल में फाल्गुनी सिंह, शुभाशीष पारित, निरंजन पारित, सुदीप महतो, मिथुन सिंह समेत अन्य कलाकार शामिल रहे.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article हाजीपुर सदर अस्पताल में रजिस्टर से पकड़ी गड़बड़ी, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री निशांत कुमार ने रेफरल पॉलिसी पर कही खास बात
Next Article बिहार का खजाना भरेगा ‘खनिज’, खाते में आएंगे 2643 करोड़ रुपये; इन जिलों की चमकेगी किस्मत!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जमुई में एंबुलेंस कर्मियों की लापरवाही, ऑक्सीजन नहीं मिलने से छात्र की हुई मौत
September 14, 2026
फिल्मों वाला भोजपुरी डांस नहीं, बिहार की लोकपरंपरा है फगुआ नृत्य! जानिए इसका खास महत्व
September 14, 2026
वर्ल्ड क्लास शहर बनेगा गयाजी, मंत्री विजय सिन्हा ने किया 2 दिवसीय इंफ्रा बिल्ट एक्सपो का उद्घाटन
September 14, 2026
Archery World Cup: 16 साल बाद टूटा रिकॉर्ड; धीरज बने तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में देश के पहले पुरुष चैंपियन
September 14, 2026

You Might Also Like

झारखंड

Archery World Cup: 16 साल बाद टूटा रिकॉर्ड; धीरज बने तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में देश के पहले पुरुष चैंपियन

By AMRIT RAJ
झारखंड

दिनदहाड़े अपहरण : आदित्यपुर के आशियाना चौक से कार सवार युवक को जबरन ले गए हथियारबंद अपराधी

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

पुलिस के सामने वासेपुर में पिटा गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, भीड़ से उठी एनकाउंटर की आवाज

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

Dhanbad News: बेटे का प्रेम विवाह पिता को था नागवार, साजिश रच बहू की कराई हत्या; सिर कटी युवती के शव का राजफाश

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?