• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > ट्रेन रुकेगी नहीं तो यात्री आएंगे कहां से? गोविंदपुर हॉल्ट पर रेलवे के फिजिबिलिटी सर्वे पर उठे सवाल

ट्रेन रुकेगी नहीं तो यात्री आएंगे कहां से? गोविंदपुर हॉल्ट पर रेलवे के फिजिबिलिटी सर्वे पर उठे सवाल

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/11 at 9:13 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

गोविंदपुर हॉल्ट पर प्रमुख मेमू व पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव बंद होने से एक लाख से अधिक आबादी प्रभावित है, जिस पर रेलवे यात्रियों की कमी का बेतुका तर्क दे रहा है। यह मुद्दा झारखंड विधानसभा में भी गूंजा है, और स्थानीय लोग रेलवे के इस सौतेले व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं।

जमशेदपुर। जब स्टेशन पर ट्रेन रुकेगी ही नहीं और टिकट खिड़की पर ताला लटका रहेगा, तो क्या रेलवे खाली पटरियों और वीरान प्लेटफॉर्म का फिजिबिलिटी सर्वे करेगा? चक्रधरपुर रेल मंडल का ताजा फरमान कुछ ऐसा ही हास्यास्पद है।

Contents
पहले सुरक्षा, फिर नक्सलवाद और अब कम यात्रीछोटे हाल्टों पर मेहरबानी, गोविंदपुर से सौतेलापन

गोविंदपुर हॉल्ट पर सुबह-शाम की प्रमुख मेमू व पैसेंजर ट्रेनों (टाटा-खड़गपुर 58028, 68016 और खड़गपुर-टाटा 68011, 68015) का ठहराव बंद हुए लंबा वक्त बीत चुका है।

अब जब मामला झारखंड विधानसभा में गूंजा और जनआक्रोश भड़का, तो सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने नया शिगूफा छोड़ दिया कि तीन साल के टिकट बिक्री के डेटा और फिजिकल सर्वे के बाद ही ठहराव पर फैसला होगा।

पहले सुरक्षा, फिर नक्सलवाद और अब कम यात्री

रेलवे अपनी नाकामी छिपाने के लिए लगातार बयान बदल रहा है। ठहराव बंद करने के पीछे पहले सुरक्षा का हवाला दिया गया, फिर ”नक्सली खतरे” की मनगढ़ंत कहानी गढ़ी गई और अब नया राग अलापा जा रहा है कि यहां से यात्री कम चढ़ते हैं।

रेलवे के इस अजब तर्क पर गोविंदपुर निवासी रमेश सिंह तंज कसते हुए कहते हैं कि जब हाल्ट पर ट्रेन रोकेंगे ही नहीं, तो क्या यात्री आसमान से टपकेंगे? बिना ट्रेन रुके टिकट कौन और क्यों खरीदेगा, रेलवे का यह सर्वे केवल जनता की आंखों में धूल झोंकना है।

सलगाझुड़ी स्टेशन के स्थायी रूप से बंद होने के बाद टेल्को, गोविंदपुर, राहरगोड़ा, बारीगोड़ा, सोपोडेरा, गदरा, महतोडीह और नरवा माइंस की एक लाख से अधिक आबादी इसी हाल्ट के भरोसे थी। गोविंदपुर के दैनिक यात्री सुनील महतो का कहना है कि मेमू ट्रेनें नहीं रुकने से हर रोज दोगुना किराया देकर आटो से टाटानगर स्टेशन जाना पड़ रहा है, जिससे गरीब कामगारों और छात्रों की जेब कट रही है।

छोटे हाल्टों पर मेहरबानी, गोविंदपुर से सौतेलापन

टाटा-खड़गपुर रेलखंड पर चिरूगोड़ा, बानसतोला, कानीमहुली और खटकूड़ा जैसे कई छोटे हाल्ट हैं, जहां गोविंदपुर की तुलना में यात्री दबाव काफी कम है, फिर भी वहां पैसेंजर ट्रेनें नियमित रुकती हैं। ऐसे में औद्योगिक शहर के सबसे सघन उपनगरीय इलाके के साथ यह सौतेला व्यवहार रेलवे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। 

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article झारखंड में आवास योजना में गजब खेल: माता-पिता के बाद अब बेटे-बहू के नाम भी घर, 3 जॉब कार्ड रखने का आरोप
Next Article झारखंड में इस जगह पहुंचते ही अपने आप घूम जाती है घड़ी की सुई, बदल जाती है तारीख
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बैंक जाने से पहले पढ़ लें खबर, पलामू में हड़ताल से 200 शाखाओं पर लटका ताला; तीन दिन नहीं होगा काम
September 11, 2026
धनबाद में युवती का सिर कटा शव मिलने से सनसनी, जादू-टोना और नरबलि की फैली अफवाह
September 11, 2026
धनबाद में बारिश की कमी जल्द होगी पूरी, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय लो प्रेशर से अगले 15 दिन भारी वर्षा का अनुमान
September 11, 2026
सड़क जाम में फंसने पर सीता सोरेन ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी व्यवस्था
September 11, 2026

You Might Also Like

झारखंड

बैंक जाने से पहले पढ़ लें खबर, पलामू में हड़ताल से 200 शाखाओं पर लटका ताला; तीन दिन नहीं होगा काम

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

धनबाद में युवती का सिर कटा शव मिलने से सनसनी, जादू-टोना और नरबलि की फैली अफवाह

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

धनबाद में बारिश की कमी जल्द होगी पूरी, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय लो प्रेशर से अगले 15 दिन भारी वर्षा का अनुमान

By AMRIT RAJ
झारखंड

सड़क जाम में फंसने पर सीता सोरेन ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी व्यवस्था

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?