राजमहल। भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई की बैठक नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी के नेतृत्व में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह रहे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई। मनोज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित सर्वोपरि रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के तहत समाज के बीच जाकर जनसेवा के कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर हर टोले-मोहल्ले के घरों में दीप उत्सव मनाया जाए। मौके पर जिला अध्यक्ष गौतम यादव, गणेश तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, राजेश मंडल, उज्जवल मंडल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



