बरहरवा/साहिबगंज। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर मंगलवार को बरहरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई।
अंचल अधिकारी अनुज कुमार ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। शिक्षा, उच्च शिक्षा, युवा और विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से राज्य ने एक सक्रिय और कर्मठ जनप्रतिनिधि खो दिया है।
इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी कुमार दास समेत सभी कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।



