मंडरो। मिर्जाचौकी स्थित गांधी आदर्श उच्च विद्यालय में अज्ञात चोरों ने खिड़की और वेंटिलेटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर विद्यालय से दो पंखे और विद्युत वायरिंग में लगा तार चोरी कर फरार हो गए।
घटना का पता शनिवार सुबह विद्यालय खुलने पर चला। शिक्षक अंदर पहुंचे तो खिड़की और वेंटिलेटर टूटे मिले। इसके बाद विद्यालय परिसर की जांच की गई, जिसमें दो पंखे और वायरिंग का तार गायब पाया गया।
शिक्षक प्रेमशंकर जायसवाल ने बताया कि जन्माष्टमी के कारण विद्यालय में अवकाश था। इसी दौरान चोरों ने विद्यालय को निशाना बनाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय प्रबंधन ने स्थानीय स्तर पर सूचना दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ मिर्जाचौकी थाना में लिखित शिकायत देने की तैयारी शुरू कर दी। घटना से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।



