मंडरो। मिर्जाचौकी पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय का शनिवार को रांची जेसीईआरटी के उप सचिव संजय कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की शिक्षा के प्रति गंभीरता बरतने और पूरी निष्ठा से कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल नौकरी की भावना से नहीं, बल्कि बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी समझकर पढ़ाएं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, साफ-सफाई, शौचालय, कक्षा-कक्ष, लैब और विद्यालय में उपलब्ध अन्य संसाधनों का जायजा लिया। शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
संजय कुमार ने कहा कि शिक्षा बच्चों के भविष्य की नींव है। निरीक्षण में मिली कमियों को जल्द दूर कराने तथा विद्यालय की सुविधाओं और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर बीपीओ मोहम्मद एहसान अहमद, बीआरपी क्लाइमेट सोरे, प्रभारी प्रधानाध्यापक रजनी कांत दुबेदी समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र मौजूद थे।



