• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > तीनपहाड़ रैक लोडिंग साइड पर मारपीट, पांच घायल

तीनपहाड़ रैक लोडिंग साइड पर मारपीट, पांच घायल

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/04 at 1:28 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

हाइवा चालक व खलासी से मारपीट का आरोप, एक युवक हिरासत में; जीआरपी कर रही मामले की जांच

तीनपहाड़/साहिबगंज। तीनपहाड़ अप रैक लोडिंग साइड पर गुरुवार देर रात हाइवा चालक व खलासी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। मामले को लेकर हाइवा के खलासी मंगलहाट थाना क्षेत्र के राजमहल निवासी अमित कुमार यादव ने बरहरवा रेल जीआरपी थाना में लिखित आवेदन दिया है।

आवेदन में अमित कुमार यादव ने बताया कि वह अपने पिता साधन यादव के साथ बेकचुरी स्थित एक क्रशर में हाइवा चलाने का काम करते हैं। रोजाना की तरह गुरुवार देर रात वे बेकचुरी क्रशर से गिट्टी लोड कर तीनपहाड़ रैक प्वाइंट पर खाली करने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहले से 15 से 20 अज्ञात लोग मौजूद थे। इसी दौरान बाबूपुर, थाना तीनपहाड़ निवासी राधे कुमार, पिता राजेश महतो के साथ अन्य लोगों ने अचानक रॉड, लाठी और लोहे की वस्तुओं से हमला कर दिया। मारपीट में अमित के सिर पर गंभीर चोट लगी और उसका मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया।

शोर सुनकर अमित के पिता साधन यादव मौके पर पहुंचे तो आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर तीनपहाड़ थाना प्रभारी गौरव भगत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही मारपीट कर रहे लोग वहां से भागने लगे। इसी दौरान पुलिस ने राधे कुमार को पकड़ लिया और थाना ले आई।

घायल हाइवा चालक व खलासी को बेहतर इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है।

क्या कहते हैं तीनपहाड़ थाना प्रभारी:
थाना प्रभारी गौरव भगत ने बताया कि घटनास्थल बरहरवा रेल जीआरपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसलिए मामले में आगे की कार्रवाई बरहरवा रेल जीआरपी पुलिस द्वारा की जाएगी।

क्या कहते हैं बरहरवा जीआरपी थाना प्रभारी:
जीआरपी थाना प्रभारी आरएस प्रसाद ने बताया कि मामले को लेकर पीड़ित की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बरहरवा के एसबीआई सीएसपी सेंटर में चोरी, अल्बेस्टर तोड़कर घुसे चोर
Next Article पंचकठिया बाजार में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, बच्चों ने फोड़ी मटकी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी में जुड़ा थर्ड एसी कोच, यात्रियों में दिखा उत्साह
September 5, 2026
गंगा के जलस्तर में वृद्धि,कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, कई सड़के डूबी,  आवागमन हो रही प्रभावित
September 4, 2026
झारसेवा पोर्टल की विसंगति से मयरा मोदक समाज के युवाओं में चिंता
September 4, 2026
विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति पर हत्या का आरोप
September 4, 2026

You Might Also Like

साहिबगंज

साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी में जुड़ा थर्ड एसी कोच, यात्रियों में दिखा उत्साह

By CHANDAN SINGH
झारखंडसाहिबगंज

गंगा के जलस्तर में वृद्धि,कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, कई सड़के डूबी,  आवागमन हो रही प्रभावित

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

झारसेवा पोर्टल की विसंगति से मयरा मोदक समाज के युवाओं में चिंता

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति पर हत्या का आरोप

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?