• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > वैज्ञानिक बनने का सपना, सरकारी सिस्टम में अटका:डेडलाइन सिर पर, झारखंड में सिर्फ 5,661 नामांकन

वैज्ञानिक बनने का सपना, सरकारी सिस्टम में अटका:डेडलाइन सिर पर, झारखंड में सिर्फ 5,661 नामांकन

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/04 at 10:41 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

झारखंड में इंस्पायर अवार्ड नामांकन की धीमी गति चिंता का विषय बनी हुई है. वैज्ञानिक प्रतिभा को बढ़ावा देने वाली इस योजना में सरकारी सिस्टम की रफ्तार बच्चों के आइडिया के साथ कदमताल नहीं मिला पा रही है. 15 सितंबर अंतिम तिथि के करीब आने के बावजूद, राज्य में केवल 5,661 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है, जो योजना की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े करता है.

 देवघर: जिन बच्चों के आइडिया देश की वैज्ञानिक दिशा बदल सकते हैं, उन्हीं तक सरकारी सिस्टम की रफ्तार नहीं पहुंच पा रही है. इंस्पायर अवार्ड मानक 2026-27 में झारखंड का प्रदर्शन चिंता बढ़ाने वाला है. अगस्त के अंत तक राज्य से सिर्फ 5,661 विद्यार्थियों का नामांकन हो सका है. जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित है. समय तेजी से बीत रहा है और अब आखिरी दिनों में पूरी सरकारी मशीनरी को अभियान में झोंकने की नौबत आ गयी है. राज्य नोडल पदाधिकारी ने नामांकन की धीमी प्रगति को बेहद निराशाजनक माना है और जिला शिक्षा पदाधिकारियों व जिला शिक्षा अधीक्षकों की भूमिका पर नाराजगी जतायी है.

Contents
निर्देशों के बाद भी जिलों में नहीं दिखा असरऑपरेटर तय करने में भी सुस्तीकेंद्र की मॉनिटरिंग में भी खुली लापरवाहीकम नामांकन के साथ आइडिया की गुणवत्ता भी चिंतास्कूलवार रिपोर्ट से खुलेगी जिलों की असली तस्वीर15 सितंबर तक लक्ष्य पूरा करना बड़ी चुनौती

निर्देशों के बाद भी जिलों में नहीं दिखा असर

नामांकन में तेजी लाने के लिए राज्य नोडल कार्यालय की ओर से जिलों को लगातार पत्र और व्हाट्सएप के माध्यम से निर्देश भेजे गये. इसके बावजूद नामांकन की रफ्तार में अपेक्षित तेजी नहीं आयी. समीक्षा के दौरान नोडल पदाधिकारी ने स्पष्ट टिप्पणी की कि योजना को लेकर जिला स्तर पर अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि राज्य स्तर से लगातार निर्देश और मॉनिटरिंग के बावजूद इसका असर स्कूलों तक क्यों नहीं पहुंच रहा है.

ऑपरेटर तय करने में भी सुस्ती

नामांकन अभियान को गति देने के लिए जिला शिक्षा परियोजना कार्यालयों को कंप्यूटर ऑपरेटर नामित करने का निर्देश दिया गया था. लेकिन संबंधित ऑपरेटर का नाम और मोबाइल नंबर तक राज्य नोडल कोषांग को उपलब्ध नहीं कराया गया. हर दिन शाम छह बजे तक नामांकन की प्रगति रिपोर्ट भेजने की व्यवस्था भी प्रभावी तरीके से लागू नहीं हो सकी है. इससे अभियान की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

केंद्र की मॉनिटरिंग में भी खुली लापरवाही

भारत सरकार स्तर से योजना की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. इस दौरान यह बात सामने आयी कि जिला स्तर पर दिये गये सुझावों और निर्देशों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है. राज्य नोडल कार्यालय के अनुसार योजना का काम लगभग सहायक जिला नोडल पदाधिकारी के भरोसे छोड़ दिया गया है. इससे पूरी नोडल व्यवस्था की सक्रियता पर सवाल खड़े हो गये हैं.

कम नामांकन के साथ आइडिया की गुणवत्ता भी चिंता

मामला सिर्फ 5,661 विद्यार्थियों के नामांकन तक सीमित नहीं है. इंस्पायर अवार्ड मानक का उद्देश्य स्कूली बच्चों के वैज्ञानिक और नवाचारी विचारों को सामने लाना है. ऐसे में नामांकन की संख्या के साथ आइडिया की गुणवत्ता भी महत्वपूर्ण है. उच्चस्तरीय बैठकों में क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों पर जोर दिया गया था. लेकिन पोर्टल की समीक्षा में झारखंड दोनों ही मोर्चों पर कमजोर पाया गया है. कम नामांकन के साथ बच्चों से मिलने वाले वैज्ञानिक विचारों की गुणवत्ता भी चिंता का विषय बनी हुई है.

स्कूलवार रिपोर्ट से खुलेगी जिलों की असली तस्वीर

राज्य नोडल कार्यालय ने बीइओ और क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारियों से विहित प्रपत्र में स्कूलवार आंकड़े मांगे हैं. इसमें UDISE कोड वाले कुल स्कूलों की संख्या, नामांकन कर चुके स्कूलों की संख्या और अभी नामांकन से शेष स्कूलों की संख्या देनी होगी. इन आंकड़ों के सामने आने के बाद जिलों में इंस्पायर अवार्ड की वास्तविक कवरेज की तस्वीर साफ हो सकेगी.

15 सितंबर तक लक्ष्य पूरा करना बड़ी चुनौती

नामांकन की अंतिम तिथि में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में जिलों के सामने सबसे बड़ी चुनौती उन स्कूलों और विद्यार्थियों तक पहुंचने की है, जहां अब तक नामांकन नहीं हो सका है. आखिरी दिनों में अभियान तेज करने की कोशिश कितनी कारगर होगी, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा. इंस्पायर अवार्ड में हर बच्चे का वैज्ञानिक विचार संभावनाओं का नया रास्ता खोल सकता है. ऐसे में कम नामांकन केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि प्रतिभाशाली बच्चों तक सरकारी तंत्र की पहुंच पर भी बड़ा सवाल है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article संताल परगना के 15 शिक्षकों का राज्य स्तरीय सम्मान, देवघर-दुमका से चार-चार चयनित
Next Article बारिश में बह गई सड़क की मिट्टी, ग्रामीणों ने श्रमदान से दुरुस्त किया आधा किमी पथ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी में जुड़ा थर्ड एसी कोच, यात्रियों में दिखा उत्साह
September 5, 2026
गंगा के जलस्तर में वृद्धि,कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, कई सड़के डूबी,  आवागमन हो रही प्रभावित
September 4, 2026
झारसेवा पोर्टल की विसंगति से मयरा मोदक समाज के युवाओं में चिंता
September 4, 2026
विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति पर हत्या का आरोप
September 4, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

गंगा के जलस्तर में वृद्धि,कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, कई सड़के डूबी,  आवागमन हो रही प्रभावित

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

झारसेवा पोर्टल की विसंगति से मयरा मोदक समाज के युवाओं में चिंता

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति पर हत्या का आरोप

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

मधुवापाड़ा में पंचायत भवन निर्माण कार्य का विधायक निसात आलम ने किया उद्घाटन

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?