• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • रांची
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > झारखंङ : कोडरमा में मिड-डे मील खा रहे थे बच्चे, अचानक ढहा 16 साल पुराना स्कूल भवन, बाल-बाल बचे 37 मासूम

झारखंङ : कोडरमा में मिड-डे मील खा रहे थे बच्चे, अचानक ढहा 16 साल पुराना स्कूल भवन, बाल-बाल बचे 37 मासूम

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/31 at 12:26 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

कोडरमा के बेंदी पंचायत में बड़ा हादसा टल गया जब नवसृजित प्राथमिक विद्यालय वीरगढ़ा का अर्धनिर्मित भवन ढह गया. मिड-डे मील खा रहे बच्चे सुरक्षित बच निकले, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है.

कोडरमा : कोडरमा जिला के चंदवारा प्रखंड स्थित बेंदी पंचायत में बड़ा हादसा होने से टल गया. हुआ ये कि नवसृजित प्राथमिक विद्यालय वीरगढ़ा में सोमवार को तेज बारिश के दौरान अर्धनिर्मित दो मंजिला भवन का ऊपरी हिस्सा अचानक भरभरा कर जमींदोज हो गया. भवन का ऊपरी हिस्सा गिरने से नीचे की ओर भी मलबा फैल गया. जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय विद्यालय के बच्चे मिड-डे मील खा रहे थे. अचानक मलबा गिरने से विद्यालय में अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि, बच्चे समय रहते सुरक्षित स्थान पर चले गये और बाल-बाल बच गये.

Contents
बच्चे भवन के नीचे होते तो हो सकता था बड़ा हादसाविद्यालय के सुरक्षा व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

बच्चे भवन के नीचे होते तो हो सकता था बड़ा हादसा

बताया जाता है कि विद्यालय का दो मंजिला भवन करीब वर्ष 2010 में अधूरा बना था. भवन का ऊपरी हिस्सा लंबे समय से इसी तरह अधूरा पड़ा हुआ था. सोमवार को तेज बारिश के बीच अचानक भवन का ऊपरी हिस्सा ढह गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि हादसे के समय बच्चे भवन के नीचे या उसके समीप होते तो बड़ी घटना हो सकती थी. विद्यालय में करीब 37 बच्चे नामांकित हैं. विद्यालय में फिलहाल मात्र एक शिक्षक पिंटू कुमार कार्यरत हैं.

विद्यालय के सुरक्षा व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

शिक्षक पिंटू कुमार ने बताया कि हादसे के समय बच्चे मिड-डे मील खा रहे थे. भवन का हिस्सा गिरते ही बच्चों को सुरक्षित किया गया. उन्होंने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. अर्धनिर्मित भवन का हिस्सा गिरने के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. अभिभावकों ने कहा कि लंबे समय से अधूरा पड़ा भवन बारिश के दौरान कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है. लोगों ने प्रशासन से विद्यालय भवन की तत्काल जांच कराने तथा जर्जर और अर्धनिर्मित हिस्से को सुरक्षित कराने की मांग की है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पलामू में घूसखोर अधिकारी को 5 साल की जेल, 3 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए थे पूर्व BSO
Next Article BPSC TRE 4 के लिए आवेदन स्थगित, 1 सितंबर से नहीं एक्टिव होगा एप्लीकेशन लिंक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

डीसी के निर्देश पर चारा वितरण, फिर भी पशुपालक परेशान
August 31, 2026
32388 पदों पर BPSC शिक्षक भर्ती का आवेदन टला, जानें क्यों रुकी प्रक्रिया और अब क्या होगा
August 31, 2026
बिहार राज्य नागरिक परिषद में बड़ा फेरबदल, नीतीश के करीबी हरेंद्र सिंह बने महासचिव, छोटू सिंह की जगह किसे मिली जिम्मेदारी?
August 31, 2026
BPSC TRE 4 के लिए आवेदन स्थगित, 1 सितंबर से नहीं एक्टिव होगा एप्लीकेशन लिंक
August 31, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

डीसी के निर्देश पर चारा वितरण, फिर भी पशुपालक परेशान

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

पलामू में घूसखोर अधिकारी को 5 साल की जेल, 3 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए थे पूर्व BSO

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

बच्चों के मिड-डे मील पर चोरों की नजर:राजमहल में स्कूल की रसोई का ताला तोड़ तीन सिलिंडर ले उड़े बदमाश

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

गंगा में डूबने से बच्चे की मौत

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?