बोरियो: बोरियो पुलिस के द्वारा रविवार को लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया। बोरियो थाना कांड संख्या 61/21 के अप्राथमिक आरोपी जगन मुर्मू साकिन सिमलजोड़ी एवं जेठा बास्की पौड़यां निवासी लंबे समय से फरार चल रहा था, बोरियो थाना के एसआई सिद्धार्थ शंकर टोप्पो ने छापेमारी करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।



