• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • रांची
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > रांची के गेतलसूद फ्लोटिंग सोलर प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू, सिकिदिरी को भेजी जा रही 50 मेगावाट बिजली

रांची के गेतलसूद फ्लोटिंग सोलर प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू, सिकिदिरी को भेजी जा रही 50 मेगावाट बिजली

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/29 at 2:41 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

झारखंड के रांची में गेतलसूद डैम पर 100 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट व्यावसायिक उत्पादन के लिए तैयार है. पहले चरण में 50 मेगावाट बिजली सिकिदिरी ग्रिड को भेजी जा रही है, जो रांची और आसपास के क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगी.

Solar Power Production: झारखंड में रांची के गेतलसूद डैम में बने 100 मेगावाट क्षमता वाले फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट से शनिवार (29 अगस्त 2026) से बिजली का व्यावसायिक उत्पादन सफलतापूर्वक शुरू हो गया है. पहले चरण में 50 मेगावाट बिजली का उत्पादन प्रारंभ कर इसे सिकिदिरी ग्रिड भेजा जा रहा है. उत्पादित बिजली की खरीद झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) द्वारा की जा रही है, जिससे अब रांची और आसपास के इलाकों में ‘जीरो पावर कट’ (निर्बाध बिजली आपूर्ति) का रास्ता साफ हो गया है.

Contents
132 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन चार्ज500 करोड़ की लागत से बना है मेगा प्लांट

132 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन चार्ज

झारखंड ऊर्जा संचरण निगम और जेबीवीएनएल के सहयोग से प्लांट के स्विच यार्ड स्थित 132 केवी डबल सर्किट गेतलसूद-ईरबा ट्रांसमिशन लाइन और 33 केवी केबल को चार्ज कर दिया गया है. सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ परियोजना अभियंता नवीन उरांव ने बताया कि मुख्य लाइनें चार्ज हो चुकी हैं और बाकी 50 मेगावाट क्षमता के लिए अंतिम चरण का कार्य जारी है, जिससे अगले सप्ताह से उत्पादन शुरू होने की पूरी संभावना है.

500 करोड़ की लागत से बना है मेगा प्लांट

लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से इस मेगा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का निर्माण ‘सेकी’ द्वारा एलएंडटी के सहयोग से किया जा रहा है. यह प्लांट गेतलसूद डैम के कुल जलभाग के मात्र 8 प्रतिशत हिस्से में स्थापित किया गया है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से सेकी ने स्थानीय मछुआरों और नौका चालकों से जलाशय क्षेत्र में बिछाये गये 33 केवी अंडरवाटर केबल से सुरक्षित दूरी बनाये रखने की अपील की है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article टूटे मकानों की मरम्मत के लिए सरकार ने खोला खजाना, धनबाद-बोकारो को 30-30 लाख रुपए जारी
Next Article परिसीमन से क्या आदिवासी सीटों का होगा नुकसान? निशा उरांव ने आदिवासी महाजुटान पर उठाए सवाल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उज्बेकिस्तान में पीएम मोदी की ग्रैंड एंट्री: राष्ट्रपति शवकत ने किया स्वागत, एक ही कार में दिखे दोनों नेता
August 29, 2026
साइबर अपराधियों तक पहुंचेगी साहिबगंज पुलिस : 118 लंबित मामलों के अनुसंधान को मिलेगी रफ्तार
August 29, 2026
गंगा के कटाव से उजड़ रहे आशियाने, 40-50 परिवारों ने छोड़े घर
August 29, 2026
खनिज कानून के खिलाफ झामुमो ने फूंका बिगुल : 166 पंचायतों में अभियान, नौ प्रखंडों में महाधरना
August 29, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

साइबर अपराधियों तक पहुंचेगी साहिबगंज पुलिस : 118 लंबित मामलों के अनुसंधान को मिलेगी रफ्तार

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

गंगा के कटाव से उजड़ रहे आशियाने, 40-50 परिवारों ने छोड़े घर

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

खनिज कानून के खिलाफ झामुमो ने फूंका बिगुल : 166 पंचायतों में अभियान, नौ प्रखंडों में महाधरना

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

विद्युत ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?