बोरियो। संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर आम लोगों की सुविधा के लिए अंचल कार्यालय में जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अंचलाधिकारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि लोगों को आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रमाण पत्र बनाने का कार्य ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से किया जा रहा है।
सीओ ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है, ताकि एसआईआर से संबंधित आवश्यक कार्यों में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि प्रमाण पत्र बनवाने में किसी प्रकार की समस्या आने पर वे सीधे अंचल कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अंचल स्तर पर आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया को गति दी जा रही है।



