साहिबगंज। संवाददाता। रक्षाबंधन के अवसर पर साहिबगंज महाविद्यालय में पहली बार राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजन समिति के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बीज, पत्ते, प्याज के छिलके, चावल, अक्षत और डोरी जैसी प्राकृतिक एवं पर्यावरण हितैषी सामग्री से आकर्षक राखियां तैयार की गईं।
प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार राखियां देश की रक्षा में तैनात जवानों तक पहुंचाई जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नगर थाना प्रभारी गुलाम सरवर एवं कांस्टेबल संजीत कुमार को राखी बांधकर पुलिस प्रशासन और आम जनता के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में अंशु कुमारी, संध्या कुमारी, आरती कुमारी, पूजा कुमारी, अंकित भारती, कीर्ति राज, अनमोल कुमार, अनामिका कुमारी, रंजीता कुमारी सहित कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आयोजन में डॉ. प्रिया सिंह, डॉ. रूपा दास, डॉ. कोमल कुमारी, डॉ. अनु सुमन बाड़ा सहित अन्य शिक्षकों की भूमिका रही।



