बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन, भव्य पूजा आयोजन की तैयारी शुरू
तीनपहाड़। तीनपहाड़ रेलवे परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में मंगलवार को सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता काशीनाथ भगत ने की। इस दौरान वर्ष 2026-27 के लिए पूजा समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सिद्धार्थ यादव उर्फ बल्ला को पुनः समिति का सचिव मनोनीत किया गया। वहीं पिछले वर्ष के पूजा आयोजन से संबंधित आय-व्यय का ब्योरा भी उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखा गया।
बैठक में निर्माणाधीन दुर्गा मंदिर के निर्माण कार्य को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। सदस्यों ने पूजा से पहले मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर उसे और भव्य स्वरूप देने पर जोर दिया। सचिव बल्ला यादव ने कहा कि इस वर्ष दुर्गापूजा का आयोजन और भी भव्य एवं आकर्षक तरीके से किया जाएगा तथा सभी के सहयोग से पूजा को सफल बनाया जाएगा।
मौके पर रामदर्शन सिंह, रामजन्म सिंह, अनिल सरकार, बलराम सिंह, चंदन सिंह, राजू भगत, पिंटू यादव, चंदन श्रीवास्तव, आकाश साह, गोपाल रावत, सत्यनारायण मंडल, सुजीत राय, पिंटू भगत, बीरेंद्र यादव, उत्तम दास, रंजीत दास, हर्षवर्धन दत्ता, जीतू यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।



