• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • #Sahibganj
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > राष्ट्रीय > Smash the Patriarchy 1 : प्यार-मोहब्बत अपनी जगह,सेल्फ आइडेंटिटी से समझौता नहीं चाहती हैं Gen Z लड़कियां

Smash the Patriarchy 1 : प्यार-मोहब्बत अपनी जगह,सेल्फ आइडेंटिटी से समझौता नहीं चाहती हैं Gen Z लड़कियां

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/24 at 1:54 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों Gen Z से लगातार संपर्क में हैं और उनके मुद्दों को उठाकर उन्हें न्याय दिलाने की बात कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने पुणे में लड़कियों का आह्वान किया कि उन्हें पेट्रियारकी यानी पितृसत्ता का विरोध करना चाहिए.

हमारे देश का संविधान महिलाओं को पुरुषों के बराबर ही अधिकार देता है, लेकिन समाज में भेदभाव मौजूद है, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है. इन परिस्थितियों में देश की युवा पीढ़ी यानी Gen Z क्या सोचती है, इसपर प्रभात खबर एक सीरीज शुरू कर रहा है, जिसमें Gen Z की सोच को सामने लाया जाएगा. इस स्टोरी में इस बात पर चर्चा है कि क्या शादी के बाद लड़कियों को अपना सरनेम बदलना चाहिए?

Contents
सरनेम बदलना आइडेंटिटी से समझौता हैसरनेम बदलना है या नहीं यह मेरी च्वाइसपरंपरा है, इसलिए सरनेम बदल लूंगीआखिर क्या है Patriarchy जिसका हो रहा है विरोध?क्या लड़कियों के सरनेम चेंज करने को लेकर देश में है कोई कानून?

अगर मेरा हैसबैंड मुझे बहुत प्यार करेगा और मेरी सारी जिम्मेदारियां भी उठाएगा, तब भी मैं उसकी सरनेम कैरी नहीं करूंगी. इसकी वजह यह है कि मेरी अपनी आइडेंटिटी है, मैं उस आइडेंटिटी के साथ ही पली बढ़ी हूं. ऐसा कैसे संभव है कि अचानक शादी के बाद मैं अपनी आइडेंटिटी बदल दूं. यह तो मेरी पहचान पर सवाल होगा, इसलिए मैं ऐसा नहीं करूंगी. यह कहना है बिहार के छपरा की रहने वाली सोनम सिंह का.

सरनेम बदलना आइडेंटिटी से समझौता है

सोनम सिंह एक जेन जी हैं और फिलहाल एक निजी कंपनी में काम करती हैं. उनका कहना है कि मैं जिस फैमिली से आती हूं वहां हमारी मां ने वह सबकुछ किया जो उनसे करवाया गया. उन्होंने यह समझा कि शादी के बाद अपना नाम बदलना (सरनेम) एक रिचुअल है, जिसे उन्हें करना है. उनके पास कोई विकल्प नहीं था, लेकिन मेरी स्थिति वैसी नहीं है. मैं जानती हूं कि मेरी अपनी पहचान है. मैं अपने पति से यह बता दूंगी कि मैं किसी भी परिस्थिति में अपना सरनेम चेंज नहीं करूंगी. अगर वो मुझे इसके लिए फोर्स करेगा, तो फिर मैं अपने रास्ते और वो अपने रास्ते.

रांची की सौम्या शाहदेव कहती हैं कि पेट्रियारकी महिलाओं को दबाने और उन्हें नियंत्रित करने का एक जरिया है. हम अपनी पहचान खोना नहीं चाहते हैं, इसलिए मैं अपना सरनेम चेंज करने में बिलकुल भी यकीन नहीं रखती हूं. सरकार को भी चाहिए कि वो कोई ऐसी व्यवस्था बनाए, ताकि शादी के बाद फीमेल को अपनी आइडेंटिटी के साथ कोई समझौता ना करना पड़े. आखिर कब तक पेट्रियारकी औरतों को दबाने का काम करता रहेगा?

सरनेम बदलना है या नहीं यह मेरी च्वाइस

रांची की जूही कुमारी कहती हैं कि सरनेम बदलना तो नहीं चाहिए क्योंकि यह आइडेंटिी से जुड़ा मसला है. जहां तक मेरी बात करें तो मेरे नाम के साथ कुमारी जुड़ा है, इसलिए शादी के बाद मैं अपना सरनेम तो जरूर बदलूंगी. हां, यह जरूर ध्यान दूंगी कि कोई ऐसा बंदा मिले जिसका सरनेम मेरा नाम से मैच करता हो, तो मैं उसका सरनेम अपने नाम के साथ लगा लूंगी. जहां तक मेरे अपने सरनेम का सवाल है, तो मैं उसे इसलिए कैरी नहीं करूंगी क्योंकि वो मुझे पसंद नहीं है.

परंपरा है, इसलिए सरनेम बदल लूंगी

मेजॉरिटी ऑफ जेन जी लड़कियां यह मानती हैं कि सरनेम चेंज करना उनकी आइडेंटिटी से जुड़ा मसला है, इसलिए वो सरनेम चेंज नहीं करेंगी. वहीं कुछ ऐसी लड़कियां भी हैं, जो यह मानती हैं कि यह हमारी परंपरा का हिस्सा है, इसलिए वो सरनेम चेंज कर लेंगी. जमशेदपुर की प्रियंका गोरांई कहती है कि उन्हें इस बात की नाॅलेज है कि यह उनकी पहचान से जुड़ा मसला है, बावजूद इसके वे अपना सरनेम चेंज करेंगी. इसके पीछे वजह यह है कि यह हमारी परंपरा का हिस्सा है.

आखिर क्या है Patriarchy जिसका हो रहा है विरोध?

Patriarchy यानी पितृसत्ता एक ऐसी सामाजिक व्यवस्था है जिसमें पुरुषों के पास प्रमुख शक्ति होती है. प्रसिद्ध नारीवादी इतिहासकार और समाजशास्त्री गर्डा लर्नर (Gerda Lerner) के अनुसार पितृसत्ता परिवार में महिलाओं और बच्चों पर पुरुषों के वर्चस्व की अभिव्यक्ति और संस्थागतकरण तथा सामान्य रूप से महिलाओं पर पुरुषों के सामाजिक वर्चस्व का विस्तार है. पितृसत्ता की अवधारणा यानी सोच में परिवार, समाज, राजनीति तथा अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में नेतृत्व का अधिकार पुरुषों के पास होता है. इस सोच आधारित समाज में महिलाओं को पुरुषों के अधीन माना जाता है और उन्हें एक स्वतंत्र इकाई के रूप में मान्यता नहीं दी जाती है. इसी सोच के तहत महिलाओं को जन्म से पिता, शादी के बाद पति और वृद्धावस्था में पुत्र के अधीन रखा गया है. वर्तमान समय में लड़कियां स्वतंत्र हैं और आर्थिक रूप से भी इंडिपेंडेंट हैं, इस वजह से वे पितृसत्ता का विरोध कर रही हैं.

क्या लड़कियों के सरनेम चेंज करने को लेकर देश में है कोई कानून?

भारत में चाहे हिंदू मैरिज एक्ट हो या मुस्लिम मैरिज एक्ट उनका निर्माण समाज में मौजूद परंपराओं के आधार पर हुआ है. जो अधिनियम बनाए गए हैं उनका डॉक्यूमेंटेशन यानी दस्तावेजीकरण परंपराओं के आधार पर हुआ है. इस संबंध में झारखंड हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट अवनीश रंजन मिश्रा ने बताया कि लड़कियों के सरनेम चेंज करने से संबंधित कोई कानून देश में नहीं है. संविधान ने महिलाओं को पुरुषों के बराबर माना है और उन्हें समान अधिकार दिए हैं. इसके साथ ही समाज से लिंग आधारित भेदभाव मिटाने के लिए समय-समय पर कई तरह के कानून भी बनाए गए हैं, जो महिलाओं को सशक्त करते हैं. जहां तक बात शादी के बाद सरनेम बदलने की है, तो यह सिर्फ और सिर्फ रूढ़ी और परंपरा आधारित व्यवस्था है, इसका कानून से कोई संबंध नहीं है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बरहरवा में एसआईआर नोटिसों के निस्तारण के लिए विशेष कैंप, मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया तेज
Next Article होटल से निकलते ही कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार गोलियां लगीं, मौत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ईद मिलादुन्नबी को लेकर उधवा में चौक-चौराहे जगमग, 26 अगस्त को निकलेगा भव्य जुलूस
August 24, 2026
Sahibganj: आज बंद रहेगी नामनगर पावर सबस्टेशन की बिजली 
August 24, 2026
विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, नुरुल इस्लाम अंसारी अध्यक्ष निर्वाचित
August 24, 2026
चीन पहुंचे NSA अजीत डोभाल: सीमा विवाद पर कल वांग यी से होगी बात, क्या सुधरेंगे भारत-चीन रिश्ते?
August 24, 2026

You Might Also Like

राष्ट्रीय

चीन पहुंचे NSA अजीत डोभाल: सीमा विवाद पर कल वांग यी से होगी बात, क्या सुधरेंगे भारत-चीन रिश्ते?

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?