• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > होटल से निकलते ही कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार गोलियां लगीं, मौत

होटल से निकलते ही कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार गोलियां लगीं, मौत

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/24 at 1:58 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

चांडिल के टेंथ माइल स्टोन होटल परिसर में दिनदहाड़े कधमा निवासी होटल कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दोस्तों संग मीटिंग के बाद निकलते समय अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उनकी मौत हो गई.

जमशेदपुर : चांडिल के टेंथ माइल स्टोन होटल में मीटिंग खत्म हुई और कदमा निवासी व होटल कारोबारी निखार सबलोक अपने दोस्तों के साथ बाहर निकले. अभी वह होटल की सीढ़ियों से उतरकर अपनी गाड़ी की ओर बढ़ ही रहे थे कि पहले से घात लगाये बैठे दो अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. अचानक हुई फायरिंग से होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. निखार को चार गोलियां लगीं. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गये. दोस्त निखार को लेकर टीएमएच अस्पताल पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Contents
दोस्तों संग मीटिंग कर निकले तभी अपराधियों ने चलाई गोलीगाड़ी में इंतजार कर रहे दोस्तों ने पहुंचाया अस्पतालघटनास्थल से मिले 9 खोखेभाजपा से भी जुड़े थे निखार सबलोक

दोस्तों संग मीटिंग कर निकले तभी अपराधियों ने चलाई गोली

घटना सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे चांडिल थाना क्षेत्र के टेंथ माइल स्टोन होटल परिसर की है. बताया जाता है कि होटल कारोबारी निखार अपने कुछ दोस्तों के साथ व्यवसाय को लेकर होटल में मीटिंग कर रहे थे. मीटिंग खत्म होने के बाद जैसे ही वह होटल से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी की तरफ बढ़े, होटल परिसर में पहले से मौजूद दो अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी.

गाड़ी में इंतजार कर रहे दोस्तों ने पहुंचाया अस्पताल

फायरिंग की आवाज सुनकर होटल के बाहर गाड़ी में इंतजार कर रहे निखार के दोस्त तुरंत मौके पर पहुंचे. गंभीर रूप से घायल निखार को वे गाड़ी से टीएमएच अस्पताल लेकर गये. अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटनास्थल से मिले 9 खोखे

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से 9 खोखे बरामद किया है. अपराधियों ने किस वजह से निखार की हत्या की और वारदात के पीछे कौन लोग हैं, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है.

भाजपा से भी जुड़े थे निखार सबलोक

निखार सबलोक होटल कारोबारी होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़े हुए थे. दिनदहाड़े होटल परिसर में हुई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है. वहीं, मिली जानकारी के मुताबिक निखार विधायक सरयू राय के भी करीबी बताए जाते हैं. हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Smash the Patriarchy 1 : प्यार-मोहब्बत अपनी जगह,सेल्फ आइडेंटिटी से समझौता नहीं चाहती हैं Gen Z लड़कियां
Next Article चीन पहुंचे NSA अजीत डोभाल: सीमा विवाद पर कल वांग यी से होगी बात, क्या सुधरेंगे भारत-चीन रिश्ते?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड ने संवेदनशील जनप्रतिनिधि खोया : सांसद सुखदेव भगत
September 6, 2026
सुदिव्य सोनू के पिता के आगे झुके थे गुरु जी, कहा था- आपका बेटा ले जा रहे हैं, कुछ बनाकर देंगे
September 6, 2026
झारखंड में 2 दिनों का राजकीय शोक, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर
September 6, 2026
आप हमेशा याद आएंगे भैया…’, सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
September 6, 2026

You Might Also Like

झारखंड

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड ने संवेदनशील जनप्रतिनिधि खोया : सांसद सुखदेव भगत

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

सुदिव्य सोनू के पिता के आगे झुके थे गुरु जी, कहा था- आपका बेटा ले जा रहे हैं, कुछ बनाकर देंगे

By AMRIT RAJ
झारखंडशिक्षा

झारखंड में 2 दिनों का राजकीय शोक, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

By AMRIT RAJ
झारखंडशिक्षा

आप हमेशा याद आएंगे भैया…’, सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?